विषयों को याद करने में आ रही है दिक्कत तो अपनाएं ये तरीका

सुबह के समय याद करना -  किसी भी विषय को याद करने का सबसे सही समय सुबह का होता है. सुबह के समय याद की गई चीज लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है।

लिखकर याद करना -  जब आप किसी पाठ को याद करते हैं लेकिन फिर भी वह आपको याद ना हो तो आप उसे एक बार बिना देखें लिखने की कोशिश करें।

जोर-जोर से बोलकर पढ़ना -  जब आपको कोई चीज बार-बार पढ़ने पर भी याद ना हो तो आप उसी चीज को थोड़ा जोर-जोर से बोलकल पढ़ें ऐसा करने से वह चीज आपको थोड़ा समझ आने लगेगी।

गणित, विज्ञान के फार्मूले ऐसे याद करें -  इसका एक तरीका ये भी है कि एक चार्ट पर इन विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण फार्मूले को उतार लें। इस चार्ट को अपनी स्टडी टेबल के सामने चिपका लें. ऐसा करने से आपकी नजर हमेशा इस पर पड़ेगी।

निरंतरता -  किसी भी काम को करना और किसी काम को लगातार करना इन दोनों में फर्क होता है। इसी प्रकार से पढ़ाई भी है अगर आप लगातार पढ़ाई करेंगे तो आपको चीज़े जल्दी और आसानी से याद होने लग जाएंगी।

अच्छे वातावरण में बैठे -  अच्छे वातावरण में बैठने से आपका मन एकाग्र रहता है, और पढ़ा हुआ याद भी रहता है। जिस कमरे में पढ़ रहे हो वहां शांत वातावरण होना चाहिए।

हिंदी और इतिहास विषय को ऐसे करें -   हिंदी की परिभाषा और इतिहास विषय के समय और नामों को याद करने के लिए भी सबसे अच्छा तरीका है कि नोट्स बना कर रखें।

पढ़ते समय दिमाग शांत रखें -  याद करते समय दिमाग पूरी तरह से शांत होना चाहिए। उस समय किसी तरह की हड़बड़ी, परेशानी, उथल-पुथल, तनाव, चिन्ता, दु:ख, क्षोभ या क्रोध नहीं होना चाहिए।

खुद को पढ़ाइए -  यह जल्दी याद करने के तरीके में आपको आईने के सामने खड़े होकर खुद को पढ़ाना होगा। इसमें यह फायदा होता है कि आपके शरीर के सारे सेंस ऑर्गन काम कर रहे होते हैं।

अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है -  लंबे समय तक याद रखने के लिए हमारे शरीर का और दिमाग का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। पानी का उपयोग ज्यादा करें इससे हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल में रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..