उत्तर प्रदेश से संबंधित कुछ जरूरी प्रश्न

राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन राज्य के किन जिलों में पाई जाती हैं?

राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में पाई जाती हैं

राज्य में लखनऊ के समीप किस वन में लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई थी?

उत्तरप्रदेश में लखनऊ के समीप कुकरैल वन में लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई थी। 

उत्तर प्रदेश में चने का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है?

उत्तर प्रदेश में चने का सर्वाधिक उत्पादन झांसी जिले में होता है।

रामगंगा परियोजना उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले में स्थित है?

रामगंगा परियोजना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित है? 

उत्तर प्रदेश में प्रथम विधान सभा का गठन कब हुआ था?

उत्तर प्रदेश में प्रथम विधान सभा का गठन 8 मार्च, 1952 को हुआ था। 

आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला यूपी का कौन-सा जिला है?

उत्तर प्रदेश में आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला प्रतापगढ़ है।

उत्तर प्रदेश के किस शहर में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है।

उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल कौन थीं?

सरोजिनी नायडू उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल थीं।

उत्तर प्रदेश के किस जिले में आयुर्वेद महोत्सव मनाया जाता है?

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आयुर्वेद महोत्सव मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य जीडीपी में खनन एवं उत्खनन का हिस्सा वर्ष 2017-18 में कितना प्रतिशत रहा?

उत्तर प्रदेश राज्य जीडीपी में खनन एवं उत्खनन का हिस्सा वर्ष 2017-18 में कितना 0.93 प्रतिशत रहा।

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी