यूपी.एस.सी की परीक्षा से आपको किस प्रकार की नौकरी मिलेगी

यूपी.एस.सी क्या करती है -  मुख्य रूप से संघ लोक सेवा आयोग भारतीय सरकार के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में समूह ए और समूह बी पर कर्मचारियों की नियुक्ति करती है। इसके लिए आयोग द्वारा विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन करती है। 

यूपी.एस.सी की परीक्षा से मिलने वाली नौकरी -  जो युवा यूपी.एस.सी द्वारा आयोजित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक विभागों में समूह ए और समूह बी में नौकरी मिल सकती हैं। 

समूह ए (राजपत्रित) -  सरकारी नौकरी में समूह ए में कार्य करने वाले सभी सरकारी अधिकारी राजपत्रित पद के अधिकारी माने जाते हैं। यह सभी अधिकारी सरकारी मंत्रालय और विभिन्न विभागों के प्रमुख के रूप में पदस्थापित होते हैं। 

समूह ए (राजपत्रित) का मुख्य अधिकार - इनके पास भारत के राष्ट्रपति और राज्य प्रमुख की ओर से सरकारी मोहर को इस्तेमाल करने का अधिकार होता है। 

समूह बी (राजपत्रित) -  यूपी.एस.सी द्वारा चुने गए यह अधिकारी राज्य नागरिक सेवा के अधिकारी होते हैं। प्रबंधकीय क्रम में समूह बी के अधिकारी मध्यम स्तर के अधिकारी होते हैं। 

समूह बी (गैर राजपत्रित) -  इनके पास समूह ए के अधिकारियों की भांति सरकारी मोहर को इस्तेमाल का अधिकार नहीं होता है। 

समूह ए के अंतर्गत मिलनी वाली नौकरी -  समूह ए में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, कस्टम सेवा, लेखा एवं अंकेक्षण सेवा, सूचना सेवा, नागरिक लेखा सेवा, कॉर्पोरेट विधि सेवा, भारतीय व्यापार सेवा,  रक्षा संपत्ति सेवा, भारतीय आयुध निर्माण सेवा, डाक सेवा, डाक एवं संचार तथा लेखा और वित्त सेवा, रेलवे लेखा सेवा, रेलवे व्यक्तिगत सेवा, रेलवे ट्रैफिक सेवा, रेलवे सुरक्षा सेवा की नौकरीयाँ अति है। 

समूह बी (राजपत्रित और गैर राजपत्रित) के अंतर्गत मिलनी वाली नौकरी -  समूह बी में सशस्त्र बल नागरिक सेवा, दिल्ली, अंडमान, निकोबार द्वीप नागरिक सेवा, दिल्ली, अंडमान, निकोबार द्वीप पुलिस सेवा, पुद्दिचेरी नागरिक सेवा, पुद्दिचेरी पुलिस सेवा की नौकरीयाँ अति है। 

Gear Up Competitive Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..