UPSC प्रीलिम्स परीक्षा से पहले कैसे करें करंट अफेयर्स रिवाइज़

करंट अफेयर्स के लिए सोर्स -  यदि योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन किया जाए, तो ये संसाधन सभी महत्वपूर्ण वर्तमान मामलों को कवर करने के लिए पर्याप्त हैं। 

समाचार पत्र -  किसी एक अखबार को चुनें। आमतौर पर विशेषज्ञों द्वारा द हिंदू या इंडियन एक्सप्रेस को पढ़ने के लिए सुझाया जाता है। हालाँकि, कोई भी प्रासंगिक अंग्रेजी  या हिंदी अखबार पढ़ा जा सकता है। 

महत्वपूर्ण सरकारी रिपोर्ट -  आप नीती आयोग रिपोर्ट, आर्थिक और राजनीतिक साप्ताहिक (केवल कुछ विषयों के लिए), एआरसी रिपोर्ट, आर्थिक सर्वेक्षण की भी मदद लें सकते हैं। 

सिलेबस के साथ संबंधित समाचार -  किसी भी वर्तमान घटना का अध्ययन करते समय, इसे सभी विषयों के साथ संबंधित करना और इसकी संबंधित पृष्ठभूमि का अध्ययन करना महत्वपूर्ण है। 

नोट्स का रिविज़न -  यदि आपने पहले ही नोट्स तैयार कर लिए हैं तो यह सुझाव है कि आपको नई जानकारी की तलाशने के बजाय तैयार किए गए नोट्स को बार बार दोहराएं। 

टॉपिक्स को सब्जेक्टवाईस पढ़ें -  कभी-कभी, एक टॉपिक कई विषयों से संबंधित हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को हर टॉपिक को अलग अलग सब्जेक्ट के पॉइंट ऑफ़ व्यू से पढ़ना चाहिए। 

पॉइंटर्स, फ्लो चार्ट्स की मदद से नोट्स तैयार करें -  नोट बनाने के लिए उम्मीदवारों को पॉइंटर्स, फ्लो चार्ट्स, माइंडमैप्स आदि का उपयोग करना चाहिए। ये महत्वपूर्ण जानकारी को याद रखने में मदद करते हैं। 

कंटेंट की गुणवत्ता पर ध्यान दें -  उम्मीदवारों को अपने स्टडी रिसोर्स को लिमिटेड रखना चाहिए और कम से कम पर अच्छे रिसॉर्स को फॉलो करना चाहिए। 

सिलेबस को समझें -  परीक्षा में पूछे गए प्रश्न हमेशा पाठ्यक्रम के भीतर होते हैं, इसलिए आपको हमेशा अद्यतन पाठ्यक्रम पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। 

करंट अफेयर्स क्विज़ और मॉक टेस्ट -  करंट अफेयर्स पर आधारित क्विज़ को हल करने से एस्पिरेंट्स को उन सवालों के प्रकार को समझने में मदद मिलेगी, जो अध्ययन किए गए करंट अफेयर्स से पूछे जाते हैं। 

Gear Up UPSC 2022 Preparation With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..