UPSC मेंस जनरल स्टडीज की तैयारी कैसे की जाए? 

UPSC मेंस जनरल स्टडीज की तैयारी कैसे की जाए? 

ऐसे करें इतिहास की तैयारी इतिहास भाग में पूछे जाने वाले अधिकांश प्रश्न आधुनिक भारतीय इतिहास से संबंधित होते हैं। इसलिए आपको आधुनिक भारत के इतिहास और विशेषकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की सभी प्रमुख घटनाओं के बारें में पता होना चाहिए।

कला और संस्कृति अनुभाग के लिए ऐसे पढ़ें कला और संस्कृति बहुत बड़ा और अस्पष्ट हैं, लेकिन भारतीय इतिहास में विशिष्ट समयावधि के संदर्भ में इसका अध्ययन करना उचित है। 

कैसे करें जियोग्राफी की तैयारी जियोग्राफी के लिए सभी सेक्शन और टॉपिक्स के बेसिक ज्ञान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। किसी भी टॉपिक को छोड़ना नहीं चाहिए। आपका मुख्य फोकस फिजिकल जियोग्राफी और भारत की जियोग्राफी पर होना चाहिए।

राजनीति के लिए इन टिप्स से करें तैयारी राजनीति एक प्रमुख विषय है  तथ्य (fact) इस विषय को काफी स्कोरिंग बनाता है, क्योंकि राजनीति की अच्छी समझ रखने वाले उम्मीदवार लगभग सभी प्रश्नों को करने में सक्षम होते हैं। आप एम लक्ष्मीकांत की 'इंडियन पॉलिटी' जैसी पुस्तकों का संदर्भ लें सकते हैं।

साइंस और टेक के लिए ऐसे पढ़ें  साइंस एंड टेक के लिए आपको भारतीय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय सेनेरियो में होने वाली सभी प्रमुख तकनीकी प्रगति (Technological Advancements) को अच्छे से समझना होगा। हम 'द हिंदू' का विज्ञान और प्रौद्योगिकी भाग काफी उपयोगी है।

रोजाना पढ़ना जरूरी  किताबों के साथ ही साथ सिलेबस को भी पूरा करते चलें। दिन में सभी विषयों के लिए समय का निर्धारण कर लें और उस हिसाब से टॉपिक्स को कवर करते चलें। हर रोज सुबह 1 घंटे अखबार जरूर पढ़ें।

रिवीजन बहुत जरूरी  परीक्षा के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रिवीजन बेहद जरूरी है। कोशिश करें की हर रोज जिन टॉपिक्स को पूरा किया है दूसरे दिन उसका रिवीजन जरूर कर लें। इस दौरान नोट्स बनाते चलें। 

सिलेबस की चेकलिस्ट बनाएं -  सिलेबस का चेकलिस्ट बनाकर रखें। जो भी टॉपिक आप पूरा कर लें उसे लिस्ट पर मार्क कर लें। सिलेबस को आप अपनी चेकलिस्ट के अनुसार हल करते रहें। ध्यान रहे कि कोई भी विषय आप से छूट न जाए। रोज पढ़ाई शुरू करने से पहले सिलेबस चेकलिस्ट पर ध्यान दें और उसके अनुसार पढ़ाई करें। 

Gear Up UPSC Exam, Download Study Notes, Test Series & More..