UGC NET और CSIR NET में क्‍या है अंतर? जानें दोनों परीक्षाएं क्यों हैं खास

अलग-अलग वेबसाइट से होता है दोनों में आवेदन

अगर आप CSIR-UGC NET की परीक्षा देना चाहते हैं तो आपको csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा और यहां से अप्‍लाई करना होगा।

वहीं UGC NET के लिए आपको ugcnet.nta.nic.in से अप्‍लाई करना पड़ेगा।

दोनों परीक्षाएं आयोजित करने का कारण

काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) UGC NET का आयोजन साइंस, लाइव साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री सहित साइंस स्ट्रीम के सभी विषयों के लिए होता है। 

वहीं UGC NET का आयोजन बाकी अन्य विषयों जैसे आर्ट्स, सोशल साइंस और कॉमर्स आदि के लिए होता है।

इन परीक्षाओं के लिए निर्धारित आयु सीमा

CSIR-UGC NET के लिए JRF उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। 

वहीं UGC NET के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही दोनों परीक्षाओं में ही लेक्चररशिप के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

परीक्षा पैटर्न

इस परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के होते हैं,  इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। पार्ट-A में 20, पार्ट-B में 40 और पार्ट-C में 60 प्रश्न होते हैं। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाती है। इस परीक्षा को Council of Scientific & Industrial Research कसीर(CSIR)आयोजित करता है।

यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल है। पेपर-1 में 100 नंबर के 50 प्रश्न एवं पेपर-2 में 200 नंबर के 100 प्रश्न होते हैं। इस परीक्षा में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है। इस परीक्षा को Central Board of Secondary Education (CBSE) आयोजित करता है।

वहीं UGC NET परीक्षा के सिलेबस में कला, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं

CSIR NET में जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान और पृथ्वी वायुमंडलीय महासागर और ग्रह विज्ञान आदि विषयों के प्रश्‍न आते हैं। 

सिलेबस

वहीं UGC NET में विज्ञान के अलावा अन्य क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन होना अनिवार्य होता है

CSIR NET के लिए विज्ञान क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। 

योग्यता

Start Your UGC NET Exam Preparation With Best Books, Study Materials, Sample Papers, and many more...