प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बढ़ाए जनरल नॉलेज

जनरल नॉलेज पर अच्छी पकड़ है जरुरी -  जनरल नॉलेज और सामान्य जागरूकता आजकल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 80 पर्सेंट प्रतियोगी एग्जाम्स में जीके के पेपर होते हैं। 

जीके ​की किताबें पढ़ें -  क्लासिक्स किताबें पढ़ें क्योंकि साहित्य पर प्रश्न बहुत आम हैं आप किताबें पढ़ कर आसानी से अधिक से अधिक जनरल नॉलेज और जागरूकता बढ़ा सकते हैं। 

इंग्लिश न्यूज सुनें -  हर दिन कम से कम आधा घंटा इंग्लिश न्यूज सुनें। हर दिन न्यूज न्यूज सुनने से आपके जीके में सुधार होगा। साथ ही इंग्लिश की वर्ड पावर भी बढ़ेगी। 

न्यूजपेपर रोज पढ़ें -  जीके ठीक करने के लिए आपको एक इंग्लिश इंटरनेशनल जीके न्यूज पेपर चुनना चाहिए और रोजाना 1 घंटे पढ़ना चाहिए। 

वेब सर्फिंग -  किसी अन्य स्रोत की तुलना में आप वेब में अधिक नॉलेज पा सकते हैं। यहां तक कि जीके पत्रिका के कुछ समाचार और लेख वाले वेबसाइट्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

क्विज़ और जीके गेम्स में भाग लें -  कई क्विज और जीके गेम्स फार्मेट में भी उपलब्ध हैं इनमें शामिल होना बहुत ही इंट्रेस्टिंग होता है जिसमें आप खेल-खेल में सीखते और याद करते हैं। 

डॉक्यूमेंट्री देखें -  बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर बड़े ही इंट्रेस्टिंग तरीके से डॉक्यूमेंट्रीज बनाई जाती हैं। ये डॉक्यूमेंट्रीज नॉलेज का खजाना होती है। 

लिखना -  किसी भी विषय पर लिखना ज्ञान का विस्तार करने का एक शानदार तरीका रहा है। किसी टॉपिक पर लेख लिखना शुरू करने से पहले उसपर शोध करें, उसके बारे में पढ़ने, समझें। 

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी