पढ़ते समय न करें ये गलतियां 

जगह का चुनाव -  ऐसी जगह न चुनें, जहां पर आपके ध्यान को भटकाने वाली कई चीजें हों।

टाइमटेबल न बनाना -  आपको अगर कोर्स अच्छे से कवर करना है, तो टाइमटेबल जरूर बनाएं, नहीं तो आपके टॉपिक्स छूट जाना पक्का है।

नोट्स न बनाना -  अपने हाथों से नोट्स जरूर बनाएं। ये आपको रिवीजन में भी मदद करेंगे।

टॉपिक्स फिल्टर न करना - अगर आपने टॉपिक्स फिल्टर नहीं किए हैं, तो आपसे अहम टॉपिक छूट सकता है, जो बाद में नंबर कटने का रीजन बन जाएगा।

आराम न करना -  लगातार पढ़ते रहने से दिमाग थक जाता है, जिससे याददाश्त प्रभावित होती है। पढ़ने के बीच में ब्रेक जरूर लें और पर्याप्त आराम भी करें।

फास्ट फूड -  फास्ट फूड सुस्ती का कारण बनता है। ऐसे में इसे पढ़ते वक्त न खाने में ही भलाई है।

एक बार में कई चीजें करना -  आप भले ही मल्टिटास्कर हों, लेकिन पढ़ते हुए एक साथ कई काम न करें। ध्यान एक जगह न रहने पर चीजें दिमाग से बाद में स्किप हो सकती हैं।

रिवीजन न करना -  अगर आप रिवीजन नहीं करते हैं, तो मानकर चलिए कि आप पेपर देते वक्त कुछ न कुछ जरूर भूल जाएंगे और आपको आंसर देने में परेशानी होगी।

Download Competitive Exam Books, Study Notes, Test Series & More..