पढ़ाई में मन नहीं लगता, तो अपनाएं ये टिप्स 

सबसे पहले हम आपको कुछ आसान प्रैक्टिकल तरीके बताएंगे। इसके अलावा यदि आपकी स्मरण शक्ति बहुत कमजोर है, आपको पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है. आप पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो उसके लिए हम आपको कुछ चमत्कारिक तरीके भी बताएंगे। आइए सबसे पहले जानते हैं पढ़ाई में मन लगाने के कुछ विशेष आसान तरीके

01

अपना लक्ष्य बनाएं -  सबसे पहले आपको पढ़ाई करने के लिए एक लक्ष्य तय करना होगा। आप पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं। पढ़ाई से आपके जीवन में क्या होने वाला है। आप क्या बनना चाहते हैं। आपके पास इन सभी सवालों का जवाब जरूर होना चाहिए।

02

सही field का चुनाव -  पढ़ाई में मन लगाने से पहले तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि क्या आपने पढ़ाई के लिए सही फील्ड चुना है। आप जिस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं, क्या वह आपके लिए सही है। क्या थोड़ा सा भी आपको उसमें इंटरेस्ट है, क्या वह आपके भविष्य से जुड़ा हुआ है।

03

टाइम टेबल सेट करे -  जब आपका लक्ष्य सीधा और स्पष्ट हो तो अब आपको अपनी पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल तैयार करना होगा। यह बहुत जरूरी है और इससे ज्यादा जरूरी है कि इस टाइम टेबल को रोज फॉलो करना।

04

Syllabus को समझें -  पढ़ाई में रुचि पैदा करने के लिए आपको टाइम टेबल बनाने के बाद अपने सिलेबस को अच्छे से समझना होगा। आप किस कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, वह कोर्स या उस कक्षा का सिलेबस आपको अच्छे से समझना होगा और उसको समझते हुए हर एक टॉपिक का टाइम टेबल तैयार करना होगा।

05

सही जगह चुनें -  यदि आप किसी गंदी जगह पर या शोर-शराबे में या गलत संगति के बीच में पढ़ाई करने की कोशिश कर रहे हैं तो जाहिर है पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। अतः यह बहुत जरूरी है कि आपको पढ़ाई में सही से मन लगाने के लिए सही जगह का चुनाव करना होगा।

06

खुद को मोटिवेट करें - जब कभी आपका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा हो तो आप तुरंत अपने आप को मोटिवेट करना शुरू कर दें। आप अपनी पिछली कामयाबियों को देखकर अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं अपने बड़े-बड़े सपनों के बारें में सोचकर अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं।

07

पढने का सही तरीका -  इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पढ़ाई करने का तरीका क्या है। कई लोग बिस्तर पर पढ़ाई करते हैं तो कुछ लोग सोते-सोते किताब खोल देते हैं जो कि बिल्कुल ही गलत है।

08

Notes बनाकर पढें -  कभी-कभी केवल पढ़ाई करने से मन हटने या बोर होने लगता है। ऐसे में आपको पढ़ाई करते वक्त अपने पास एक नोटबुक भी जरूर रखनी चाहिए और अपनी पसंदीदा बातों को और आवश्यक बिंदुओं को उस में नोट करते रहना चाहिए।

Gear Up Your Boards Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..