NEET UG परीक्षा में कैसे हासिल करें सफलता? यहां जान लीजिए बेहतरीन तरीका

सिलेबस का अध्ययन करें -  नीट का सिलेबस काफी विस्तृत होता है। सबसे पहले आपको महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करें।  

एनसीईआरटी की किताबों से  करें तैयारी -  कोशिश करें कि एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी की जाए। इससे आप बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। 

सही अध्ययन सामग्री का चुनाव -  नीट परीक्षा की तैयारी के लिए सही अध्ययन सामग्री का चयन करना थोड़ा मुश्किल काम है, इसके लिए आप उन छात्रों से संपर्क कर सकते हैं जो पहले ही NEET परीक्षा में शामिल हो चुके हैं।

अंतिम क्षणों में नई चीज़ न पढ़ें -  बहुत सारे बच्चों की आदत होती है कि वह परीक्षा से कुछ घंटे या कुछ दिन पहले नए-नए विषय पढ़ लेना चाहते हैं। लेकिन यह ग़लत तरीका है। ऐसे समय में नए विषय के बजाए उन्हीं विषयों पर फोकस करें जिन्हें आप पहले क्लियर कर चुके हों।

निश्चित शेड्यूल तैयार करें -  एक निश्चित शेड्यूल का पालन करने से आपको नीट की तैयारी के दौरान अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। 

मॉक टेस्ट एवं पिछले साल के प्रश्न पत्रों से प्रैक्टिस करें - आपको नीट के लिए स्टडी नोट्स तैयार करने चाहिए, पिछले साल के प्रश्न पत्रों को सॉल्व करना चाहिए और अपनी गति में सुधार के लिए मॉक टेस्ट देना चाहिए। 

शार्ट नोट्स तैयार करें -  नीट क्रैक करने का तरीका जानने के लिए एक डायरी में छोटे-छोटे नोट्स लिखें और बाद में इसे एडिट कर लें। जो भी नोट्स हों, उसे हमेशा स्पष्ट रूप से लिखने का प्रयास करें। 

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें -  परीक्षा का सामना करते समय उम्मीदवार को मजबूत होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक फिटनेस पाने के लिए उम्मीदवारों को स्वस्थ आहार का पालन करना चाहिए।  

Gear Up NEET 2022 Preparation With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..