NEET 2022: 720 में 600 से अधिक अंक लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

जाने परीक्षा पैटर्न -   NEET की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें फिजिक्स से 45, केमिस्ट्री से 45 और बायोलॉजी से 90 प्रश्न होते हैं। सभी प्रश्न 4-4 अंक के होते हैं इस तरह यह परीक्षा कुल 720 अंक का होता है। 

Lined Circle

स्टडी शेड्यूल बनाएं -  आपको सबसे पहले एक प्रॉपर स्टडी शेड्यूल बनाना होगा। जिसमें एक रूटीन तैयार करना होगा। परीक्षा के सिलेबस को बेहतर तरीके से समझकर उसके अनुसार प्रत्येक विषय को कितना समय दिया जाए यह निर्धारित कर लें। 

Lined Circle

बायोलॉजी सेक्शन पर विशेष ध्यान दें -  NEET की परीक्षा फिजिक्स से 45, केमिस्ट्री से 45 और बायोलॉजी से 90 प्रश्न होते हैं, जिसमें 360 अंक बायोलॉजी सेक्शन से होते हैं। जिसमें से 60% प्रश्न बॉटनी व 40% प्रश्न जूलोजी से आते हैं। इसलिए आपको बायोलॉजी विषय पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। 

Lined Circle

तैयारी के लिए NCERT है महत्वपूर्ण -  थ्योरी वाले विषयों के लिए NCERT सबसे महत्वपूर्ण है। बायोलाजी, इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री मॉडर्न फीजिक्स आदि थ्योरी वाले विषयों की तैयारी के लिए NCERT को अच्छे से तैयार करना बेहद जरूरी है। 

Lined Circle

खुद से नोट्स बनाएं -  परीक्षा की तैयारी करने का सबसे सही फॉर्मूला होता है खुद से नोट्स बनाना। जब आप पढ़कर अपने समझ से नोट्स बनाएंगे तो अपनी तैयारी और पक्की करते जाएंगे। 

Lined Circle

रोजाना रिवीजन करें -  जब आप रोजाना नोट्स बनाते हैं तो उसे रोजाना रिवीजन भी करें। इससे आप चीजें भूलेंगे नहीं। इस तरीके से आप प्रॉपर तैयारी कर सकते हैं।   

Lined Circle

पुराने पेपर से प्रैक्टिस करें -  पुराने पेपर को नियम से रोजाना सॉल्व करें। इससे आपको परीक्षा के सही पैटर्न पता हो जाएंगे। साथ ही आप प्रश्नों को बेहतर तरीके से समझ भी सकेंगे। 

Lined Circle

मॉक टेस्ट लें -  तैयारी को और ज्यादा स्ट्रॉन्ग करने के लिए आप मॉडल पेपर के आधार पर पेपर तैयार करके खुद का मॉक टेस्ट लें। इसमें आप निर्धारित समय में पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें। 

Lined Circle

Gear Up NEET 2022 Preparation With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..