कितने पढ़े लिखे हैं अंबानी-अडानी सहित देश के ये नामी उद्योगपति 

उद्योग के क्षेत्र में भारत के कई उद्योगपतियों ने देश का मान बढ़ाया है 

इनमें रतन टाटा से लेकर अंबानी-अडानी का नाम बड़े तौर पर लिया जाता है 

मुकेश अंबानी -  मुकेश अंबानी ने बॉम्बे विश्वविद्यालय (अब मुंबई विश्वविद्यालय) से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की और उसके बाद स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। 

गौतम अडानी -  गौतम अडानी ने अपनी स्कूली शिक्षा गुजरात के शेठ चिमनलाल नागिनदास विद्यालय से पूरी की। वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई शुरू की लेकिन दूसरे वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी थी 

रतन टाटा -  रतन टाटा ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के कैंपियन स्कूल से की। ग्रेजुएशन न्यूयॉर्क सिटी के रिवरडेल कंट्री स्कूल से किया। 

आनंद महिंद्रा -  आनंद महिंद्रा की पढ़ाई लॉरेंस स्कूल से हुई है। लवडेल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी उन्होंने अपनी डिग्री हासिल की है। 

आदित्य बिरला -  आदित्य बिरला ने कोलकाता में स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में विज्ञान में स्नातक किया और फिर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बोस्टन से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। 

Download Latest GK & Current Affairs Books, Study Notes, & More...