करना है एग्जाम में टॉप? पेपर से पहले करें ये काम 

नींद पूरी करना है जरूरी -  अक्सर बच्चे एग्जाम से पहले पूरी रात जागकर पढ़ते हैं। अच्छे मार्क्स के लिए नींद पूरी करना बेहद जरूरी है।

थक सकता है दिमाग -  नींद पूरी न होने की वजह से आपका दिमाग थक सकता है और आप पेपर लिखते समय बार-बार भूल सकते हैं।

पहले से कर लें तैयारी -  एग्जाम से एक दिन पहले अपना बैग तैयार कर लें जिससे आखिरी समय में आप कुछ भूल न जाएं।

क्रिएट हो सकता है पैनिक -  अगर आपने इस टिप को फॉलो नहीं किया तो आप पैनिक होकर अपने एग्जाम पर फोकस नहीं कर पाएंगे।

लास्ट मिनट रिवीजन से बचें -  एग्जाम में ज्यादा स्कोर करने के लिए आपको अपनी लास्ट मिनट रिवीजन करने की आदत को सुधारना पड़ेगा।

खुद पर रखें भरोसा -  आखिरी समय में रिवाइज करने की जगह खुद पर भरोसा रखें क्योंकि आपने सब कुछ पढ़ा हुआ है।

गहरी सांसे लें -  क्वेश्चन पेपर पढ़ने से पहले कुछ गहरी सांस लें। इस टिप से आप शांत दिमाग से अपने जवाब लिख पाएंगे।

मददगार साबित होंगी टिप्स -  इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स की मदद से आप एग्जाम में टॉप भी कर सकते हैं।

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..