NCERT के प्रश्नो को ज़रूर बनाए - NDA परीक्षा में गणित सेक्शन के लिए आप कक्षा 12वीं तक के NCERT किताबों की मदद ले सकते हैं।
कॉन्सेप्ट पर ज्यादा फोकस करने की कोशिश करें - गणित जैसे विषय को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझना होगा।
अधिक से अधिक संख्या में मॉक टेस्ट को हल करें - गणित जैसे विषय की पक्की तैयारी के लिए सबसे सही तरीका है खुद का मॉक टेस्ट लें। आपको अधिक से अधिक संख्या में मॉक टेस्ट लेना चाहिए।
पिछले वर्षों की परीक्षाओं के पेपर पैटर्न का विश्लेषण करें - विगत कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों को इकट्ठा करें और नियम से रोजाना उसे सॉल्व करें इसके प्रैक्टिस के साथ आप पेपर के सही लेवल और परीक्षा के सही पैटर्न की भी तैयारी कर लेंगे।
फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं - जब आप पढ़ाई करें तो फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं। सारे फॉर्मूलों को एक जगह लिखने से आपको प्रैक्टिस में भी मदद मिलेगी।
एकाग्रता है जरुरी - जब आप परीक्षा में बैठें तो ध्यान भटकने ना दें। आपको यदि किसी प्रश्न में फॉर्मूले याद नहीं आ रहे हैं तो आप उसको छोड़कर आगे बढ़ जाएं।
गणित के फॉर्मूला को हमेशा रिवाइज़ करते रहें - परीक्षा से ठीक पहले फॉर्मूलों को याद रखना और रिवीजन करना जरूरी है। इसके लिए आप सारे फॉर्मूलों की एक लिस्ट बनाएं, जिसे पढ़ाई के वक़्त सामने रखें।
नोट्स जरूर बनाएं - प्रैक्टिस के वक़्त आपको रोजाना नोट्स जरूर बनाने हैं। खुद से नोट्स बनाने से आप अपनी क्षमता का सहीं से आकलन कर पाएंगे।
समय प्रबंधन पर ध्यान दें - NDA की परीक्षा में गणित विषय के पेपर के लिए 2.5 घंटे का समय मिलता है, इसलिए जरुरी है की आप समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।