कैसे एक साल में करें IAS की तैयारी

सही किताबों से नोट्स बनाएं -  आपको अपनी तैयारी के लिए सही किताबों का चुनाव करना बहुत जरूरी है। जो भी किताबें आप सेलेक्ट करेंगे उससे आपको अपने शॉर्ट नोट्स बनाने चाहिए। 

अपनी उम्र और योग्यता जानें -  आईएएस के एग्जाम की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को अपनी योग्यता के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में होते हैं तो भी तैयारी शुरू करने का सबसे सही समय होगा।  

एग्जाम के बारे में जानें -  आपको बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम के लिए आपको सब्जेक्ट्स की बहुत अधिक और सटीक जानकारी होनी चाहिए। लेकिन मेन्स एग्जाम के लिए आपको किसी भी टॉपिक की सही से पूरी जानकारी होनी चाहिए। 

मॉक टेस्ट जरूर दें -  आपको मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करते हुए उनका एनालिसिस भी करते रहना चाहिए। मॉक टेस्ट देने से आपको यह भी पता चलेगा की आपको पेपर खत्म करने में कितना समय लगेगा। 

आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें -  आपको आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस भी रोज करनी चाहिए ताकि आपके आंसर राइटिंग में स्पीड बनें और आपको तरह-तरह के आंसर लिखने का तरीका भी पता चल जाए। 

डेली न्यूजपेपर और मैगजीन जरूर पढ़ें -  सिविल सर्विसेज के एग्जाम में करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस काफी मायने रखता है। इन चीजों को कवर करने के लिए आपको रोजाना अच्छे समाचार पत्र और मैगजीन का अध्ययन करना चाहिए। 

ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए सम्बंधित विषय को चुनें -  अगर आपने 12वीं से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने का निर्णय ले लिया है तो ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए उस एक विषय को चुन सकते हैं, जिसका चयन आप यूपीएससी मेन्स परीक्षा में करना चाहते हैं। 

मन को एकाग्र रखें -  सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए एकाग्र रहना जरूरी है। इसके लिए आपको फोन, सोशल मीडिया, दोस्तों आदि से थोड़ी दूरी बनानी पड़ेगी। 

Gear Up IAS Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..