जन्नत से कम नहीं ये विदेशी विश्वविद्यालय

कॉलेज दी वैलीफील्ड, कनाडा -  यह दुनिया की दूसरी खूबसूरत यूनिवर्सिटी है। इसे क्यूबेक के सबसे खूबसूरत तकनीकी शिक्षा स्कूलों में से एक माना जाता है।

मैकगिल विश्वविद्यालय, कनाडा -  कनाडा के मॉन्ट्रियल में स्थित मैकगिल विश्वविद्यालय 1821 में स्थापित हुई थी। यह यूनिवर्सिटी दुनियाभर में कितनी फेमस इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि यहां के 25% छात्र करीब 150 देशों से हैं।

सोरबोन विश्वविद्यालय, पेरिस - इस फ्रांसीसी पब्लिक यूनिवर्सिटी के 12 कैंपस हैं। QS World University Rankings 2022 में इसे 72वां स्थान मिला है। 

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड  सीए (यूएसए) - संयुक्त राज्य अमेरिका से एक और टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटी में, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी एक बड़ा (8180 एकड़) और खूबसूरत कैंपस है। 

सिंघुआ विश्वविद्यालय, बीजिंग - 2010 में फोर्ब्स में आर्किटेक्ट्स और कैंपस डिजाइनरों के एक पैनल ने सिंघुआ यूनिवर्सिटी, बीजिंग को दुनिया के खूबसूरत कॉलेज कैंपसों में रखा था। Asia University Ranking 2021 में इसे रैंक-1 मिली है। 

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय - कैलिफोर्निया, बर्कली में स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूएसए) हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ दुनिया में शीर्ष 5 में शामिल रहा है। यहां से निकले छात्रों और शोधकर्ताओं ने 72 नोबेल पुरस्कार, 11 पुलित्जर पुरस्कार और कई बड़े अवॉर्ड जीते हैं। 

आरहुस यूनिवर्सिटी - आरहुस विश्वविद्यालय डेनमार्क का सबसे बड़ा और दूसरा सबसे पुराना (1928 से) विश्वविद्यालय है। इसकी मेन बिल्डिंग डेनमार्क के सांस्कृतिक इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण वास्तुशिल्प कार्यों में से है। 

ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन - यह डबलिन विश्वविद्यालय मात्र कॉलेज है इसकी बिल्डिंग मॉर्डन आर्किटेक्टर स्टाइल बनाई गयी है। यहाँ करीब 150 देशों के छात्र एडमिशन लेते हैं।  

हीडलबर्ग विश्वविद्यालय - 1386 में स्थापित, हीडलबर्ग विश्वविद्यालय जर्मनी का सबसे पुराना और यूरोप में रिसर्च यूनिवर्सिटी में से एक है। यहां से पढ़े हुए 56 लोगों ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

रोस्टॉक विश्वविद्यालय - यह जर्मनी में तीसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय। इसके कैंपस की खूबसूरती देखते ही बनती है। ह्यूमैनिटीज से लेकर प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग समेत तमाम विषयों की पढ़ाई के लिए यह बेहतरीन यूनिवर्सिटी है। 

Start Your Higher Education Exam Preparation With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..