जानिए ऑनलाइन कोर्स के फायदे और नुकसान

ऑनलाइन कोर्स के ये है फायदे -

हमेशा है उपलब्ध -  एक ऑनलाइन कोर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी कक्षा और प्रशिक्षक सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहते हैं।

दोस्त भी हो सकते हैं शामिल -  स्टूडेंट्स जब वेब पर सर्फिंग कर रहे हों तो माता-पिता उसे देख सकते हैं। अपने परिवार और दोस्तों का सपोर्ट मिलने से बच्चे के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

फ्लैक्सिबिलिटी -  ऑनलाइन कोर्स फ्लैक्सिबल होता है। यानी आप जब चाहें तब पढ़ाई कर सकते हैं। आप जिससे चाहें उसके साथ पढ़ाई कर सकते हैं।

इंटरैक्शन कर सकते हैं -  ऑनलाइन कोर्स आपको पूरी दुनिया से जोड़ता है। आप अन्य छात्रों के साथ ऑनलाइन स्टडी ग्रुप बना सकते हैं। जो कैंपस क्लासरूम में नहीं हो पाता।

स्किल्स बढ़ती हैं -  इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना सीखना आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के लिए संभावनाओं की दुनिया खोल देता है।

ऑनलाइन क्लास के ये हैं नुकसान -

कैंपस में समय लगता है -  ऑन-कैंपस कोर्स की तुलना में ऑनलाइन वातावरण में पढ़ाई और असाइनमेंट पूरा करने में अधिक समय लगते हैं।

इंटरनेट -  आधारित कोर्स का एक नुकसान यह भी है कि इसमें अधिक शिथिलता है। ऑनलाइन एनवायर्नमेंट में पढ़ना और असाइनमेंट को को टालना आसान है।

टाइम मैनेजमेंट चाहिए -  ऑनलाइन क्लास में अच्छी टाइम मैनेजमेंट स्किल की जरूरत होती है। यह ऑनलाइन कोर्स की डिमांड है कि आप व्यक्तिगत समय-प्रबंधन कौशल विकसित करें।

क्लास के जितना इंटरैक्शन नहीं कर सकते -  ऑन कैंपस में एक कमरे में आगे-पीछे क्लास मेट होते हैं, गैलरी में लोग होते हैं। क्लास में कमांड करने वाले टीचर होते हैं लेकिन ऑनलाइन कोर्स में ऐसा कुछ नहीं होता।

कभी-भी पढ़ाई कर सकते हैं -  ऑनलाइन क्लास आपको ज्यादा इंडिपेंटेंड बनाता है यह आजादी की चाह रखने वाले छात्रों के लिए बहुत बेहतर स्थिति है।

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..