जाने यहां पूरी जानकारी सिविल इंजीनियर कैसे बने?

सिविल इंजीनियर क्या है -  सिविल इंजीनियरिंग Engineering की ही एक ब्रांच (Branch) है, जिसको पूरा करने के बाद आप सिविल इंजीनियर बनते है। सिविल इंजीनियरिंग में कई सारे काम आते है जैसे कि सीवेज सिस्टम, सड़कों, पुलों, नहर, हवाई अड्डों और अन्य कई चीजों के डिजाइन और निर्माण का कार्य करना आदि। 

Civil Engineer के लिए योग्यता -

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के लिए छात्र का 10वीं पास होना जरूरी है। 

12वी साइंस सब्जेक्ट में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स होना चाहिए।

अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है जैसे कि, (AIEEE, JEE MAINS, IIT) इन्हे देने के लिए छात्र के 12वी में 60% प्रतिशत मार्क्स होना अनिवार्य है।

Civil Engineer कैसे बनें -

10वीं के बाद डिप्लोमा करें -  अगर आप 10वी के बाद सिविल इंजीनियरिंग करना चाहते है तो आप किसी भी पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर सकते है। 

12वी साइंस या मैथ्स सब्जेक्ट से  पास करे -  अगर आप अच्छे कॉलेज से डिग्री इन सिविल इंजीनियरिंग करना चाहते है तो उसके लिए 12वी में आपका Physics, Chemistry, Biology, Maths सब्जेक्ट्स में 60% अंको से पास होना होने चाहिये। 

एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करें -  जब आप 12वी कक्षा अच्छे अंको से पास कर लेते है तो उसके बाद अच्छे कॉलेज में B.Tech में एडमिशन पाने के लिए आल इंडिया लेवल एंट्रेंस एग्जाम जैसे- JEE MAIN, IIT (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी), AIEEE आदि देने होते है। 

बैचलर डिग्री पूरी करे -  कॉलेज में एडमिशन मिल जाने के बाद सिविल इंजीनियर बनने के लिए आपको B.Tech करना होता है। इस बैचलर डिग्री में आपको पुरे 4 साल तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाई जाती है। 

डिग्री के बाद इंटर्नशिप करे -  सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री पूरी कर लेने के बाद आपको इंटर्नशिप करनी होगी, ताकि आप अपने किताबी ज्ञान को प्रक्टिकली देखे और सीखे। 

लाइसेंस और सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करें -  अगर आप एक्सपीरिएंस्ड है तो आपको लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होगा और लाइसेंस मिलने के बाद आप प्रोफेशनल सिविल इंजीनियर बन जाएंगे। 

Download Best Civil Engineering Books, Study Notes & More..