इन टिप्स की मदद से NDA Math's सेक्शन में पाएं 175 से अधिक अंक

पूरे सिलेबस को अच्छे से समझें -  गणित जैसे विषय को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको पूरे सिलेबस को अच्छे से समझना होगा।

NCERT किताबों की मदद लें - NDA परीक्षा में गणित सेक्शन के लिए आप कक्षा 12वीं तक के NCERT किताबों की मदद ले सकते हैं।

फॉर्मूलों को एक जगह पर लिखें -  परीक्षा से ठीक पहले फॉर्मूलों को याद रखना और रिवीजन करना जरूरी है। इसके लिए आप सारे फॉर्मूलों की एक लिस्ट बनाएं, जिसे पढ़ाई के वक़्त सामने रखें।

प्रैक्टिस करें -  NDA की परीक्षा में गणित सेक्शन मजबूत करने के लिए जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। कम से कम 2-3 घंटे का समय प्रैक्टिस के लिए निकालें।

समय प्रबंधन है जरुरी -  NDA की परीक्षा में गणित विषय के पेपर के लिए 2.5 घंटे का समय मिलता है, जिसमें आपको 120 प्रश्न हल करने होते हैं। ऐसे देखा जाए तो प्रत्येक प्रश्न के लिए सिर्फ 1 मिनट का समय होगा।

विगत कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें -  विगत कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों को इकट्ठा करें और नियम से रोजाना उसे सॉल्व करें इसके प्रैक्टिस के साथ आप पेपर के सही लेवल और परीक्षा के सही पैटर्न की भी तैयारी कर लेंगे।

नोट्स बनाएं -  प्रैक्टिस के वक़्त आपको रोजाना नोट्स जरूर बनाने हैं। खुद से नोट्स बनाने से आप अपनी क्षमता का आकलन कर पाएंगे।

मॉक टेस्ट लें -  गणित जैसे विषय की पक्की तैयारी के लिए सबसे सही तरीका है खुद का मॉक टेस्ट लें। आपको हर सप्ताह खुद का टेस्ट लेना चाहिए।

इन आसान टिप्स की मदद से NDA Math's सेक्शन में पाएं 175 से अधिक अंक