इन फिल्मी सितारों के पास है डॉक्टरी की डिग्री

अमिताभ बच्चन के पास भी डॉक्टर की एक नहीं तमाम डिग्रियां है। लीसेस्टर (यूके) की मोंटफोर्स यूनिवर्सिटी से मिली डिग्री समेत कई अन्य डॉक्टर की डिग्रियां मिली हुई हैं। 

अमिताभ बच्चन

संगीतकार ए आर रहमान को भी डॉक्टरेट की 5 डिग्रियां मिल चुकी है। ए आर रहमान ने कई हिट गाने दिए हैं। 

ए आर रहमान

भारत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर के पास भी डॉक्टरेट की डिग्री है। उनके पास 7 डॉक्टरेट की डिग्रियां हैं। 

लता मंगेशकर

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी को साल 2012 में उदयपुर की सिंघानिया यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर की डिग्री दी थी। 

हेमा मालिनी

शिल्पा शेट्टी भी डॉक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें साल 2007 में यूके की लीड्स मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया था। 

शिल्पा शेट्टी

मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी को 5 यूनिवर्सिटी से डॉक्टर की डिग्री देकर सम्मानित किया गया है। इसमें जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी का नाम भी शामिल है। 

शबाना आजमी

अक्षय कुमार को इंडिया और कनाडा में सामाजिक कार्य के लिए कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया है। 

अक्षय कुमार

प्रीति जिंटा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें विश्व सिनेमा में अच्छे कार्यों और योगदान के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन से डॉक्टर की डिग्री प्राप्त है। 

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के पास भी डॉक्टर की डिग्री है। उन्हें स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से डॉक्टर की डिग्री मिली है। 

शाहरुख खान

Download Latest GK & Current Affairs Books, Study Notes, & More...