IIT की तैयारी से जुड़ी पूरी जानकारी।

IIT क्या है -  IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक संस्थान है। प्रथम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना खड़गपुर में 1951 में हुई थी। आईआईटी भारत की मुख्य शिक्षण संस्थानों में से एक है।

आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए क्या करे -  यदि आपने 10वीं/12वीं परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है तो और भी अच्छा है। इसके बाद आपको हर साल आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा JEE Main और JEE Advance परीक्षा को क्वालीफाई करना होगा।

जरुरी योग्यता -  आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए GEN/OBC उम्मीदवारों के 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% कुल अंक होना चाहिए। जबकि SC/ST/PWD श्रेणी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 65% है।

IIT में परीक्षा कैसे होती है -  यदि आप आईआईटी 2022 JEE परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो यह एक बात जरूर याद रखें कि कक्षा 12वी  की बोर्ड परीक्षा में आपके अंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए, आपको अपनी बोर्ड परीक्षाओं पर उचित ध्यान देना चाहिए।

IIT की तैयारी कैसे करें -

मुख्य विषयों पर फोकस करें -  परीक्षा में पास होने के लिए आपको सबसे ज्यादा ध्यान उन IIT Ke Subject पर देना चाहिए जो सबसे मुख्य होते है। इसके लिए 11th और 12th के भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित पर ध्यान देना ज़रुरी होता है।

समय निर्धारित करे -  किसी भी परीक्षा में समय का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाना चाहिए। आप समय निर्धारित करके पढ़ाई करे। और निश्चित समय में सभी प्रश्नों को हल करने की कोशिश करे।

पिछले साल के पेपर हल करे -  पिछले साल के IIT Ke Question के मॉडल पेपर की मदद ले। इससे आपको यह भी पता चलेगा की प्रश्न कैसे पूछे जाते है। इस प्रकार आप पिछले साल के परीक्षा पैटर्न से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

कोचिंग क्लास ज्वाइन करे -  अगर आप परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग क्लास जाते है। तो इससे आपको पढ़ाई में और भी मदद मिलती है। छात्रों के साथ पढ़ाई करने से और टीचर के द्वारा पढ़ाये जाने से आपको पढ़ाई में मदद मिलती है।

Gear Up JEE 2022 Exam Preparation With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..