CBSE vs ICSE

जानें कौन है ज्यादा बेहतर

हिंदी और अंग्रेजी माध्यम -

List

CBSE बोर्ड में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से पढ़ाई होती है वहीं ICSE बोर्ड में सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। सीबीएसई बोर्ड से सम्बंधित स्कूलों में एनसीईआरटी किताबों के द्वारा पढ़ाई होती है।  

ICSE बोर्ड से सम्बंधित ज़्यादातर स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें इस्तेमाल होती हैं जो अंग्रेज़ी में होती हैं और एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित किताबों की तुलना में महंगी होती हैं।   

अभिभावकों की नौकरी और बच्चों की पढ़ाई -  

CBSE बोर्ड की अगर बात करें तो इससे सम्बंधित लगभग हर स्कूल में NCERT किताबें और सिलेबस फॉलो होती है। ऐसे में अगर विधार्थी स्कूल बदलता है तो उस पर ज़्यादा दबाव नहीं पड़ता क्यूंकि वह किताबें और सिलेबस से परिचित होता है। 

वहीं ICSE बोर्ड की अगर बात करें तो इससे विभिन्न स्कूलों में विभिन्न प्रकाशकों की किताबें फॉलो होती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को नई किताबें और नए सिलेबस से तालमेल बैठाने में समय लगता है और इस वजह से उन पर ज़्यादा दबाव पड़ता है। 

करियर के मामले में -

ICSE बोर्ड का सिलेबस Cambridge School (United Kingdom) से प्रेरित है, भविष्य में जो विद्यार्थी IELTS और TOEFL जैसी परीक्षाएं देना चाहते हैं उनके लिए इस बोर्ड से पढ़ाई करना बहुत फायदेमन्द होता है। 

वहीँ दूसरी ओर CBSE बोर्ड से सम्बंधित स्कूलों में NCERT किताबें फॉलो होती हैं और इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम्स का सिलेबस NCERT पर आधारित होता है इसलिए इंजीनियरिंग या मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए CBSE बोर्ड से पढ़ाई करना ज़्यादा फायदेमंद है।  

सिलेबस के मामले में -

ICSE बोर्ड में अंग्रेजी विषय के दो पेपर होते हैं, वहीं CBSE बोर्ड में केवल एक पेपर होता है। ICSE बोर्ड में विज्ञान विषय के तीन पेपर (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) होते हैं वहीं CBSE में विज्ञान विषय का केवल एक पेपर होता है।  

CBSE सिलेबस लगभग हर साल अपडेट होता है उसमे कुछ न कुछ नए टॉपिक्स जोड़े जाते हैं। CBSE सिलेबस में GST, AI से जुड़े टॉपिक्स भी जोड़े गए हैं। 

प्राइवेट कैंडिडेट्स और स्टेट बोर्ड के विद्यार्थी -  प्राइवेट कैंडिडेट्स और स्टेट बोर्ड के विद्यार्थी जिन्होंने सीबीएसई स्कूलों से पढ़ाई नहीं की, CBSE बोर्ड ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे देता है लेकिन ICSE ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं देता। 

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..