IBPS Clerk 2022 प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें

बेस्ट स्टडी मटेरियल का चयन -  बुक्स, नोट्स, पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों, सिलेबस, कट ऑफ आदि के बारे में सही जानकारी होने के बाद ही हम इस एग्जाम की तैयारी ठीक से कर सकते हैं। 

पूरे सिलेबस को अच्छे से समझें -  ज्यादातर स्टूडेंट तैयारी के दौरान यह नहीं सोच पाते हैं कि उन्हें क्या-क्या पढ़ना चाहिए। इसलिए किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए हमे उसके पुरे सिलेबस को समझ लेना चाहिए। 

टाइम मैनेजमेंट सही करें -  सबसे पहले टाइम मैनेजमेंट को सही करें। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में आपको किसी एक प्रश्न पर ज्यादा समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। 

रोज नियमित अभ्यास करे -  अपने स्टडी के लिए एक रूटीन तैयार करें और दृढ़ता से उसका पालन करें। अपने कमजोर विषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे। 

पुराने प्रश्न पत्रों को सॉल्व करें -  विगत कुछ वर्षों के प्रश्नपत्र इकठ्ठा करें और रोजाना एक पेपर सॉल्व करें। इससे आपको IBPS एग्जाम पैटर्न और प्रश्नो के लेवल का अंदाजा हो जायेगा। 

हर रोज एक ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें -  ऑनलाइन मॉक टेस्ट से आप जान सकते है कि आपकी पेपर सॉल्व करने की स्पीड क्या है तथा आपकी एक्यूरेसी कैसी है। और आप किस विषय में पकड़ है और किस विषय में कमजोर है। 

खुद के नोट्स बनाकर पढ़ें -  किसी बात को याद रखने का सबसे आसान तरीका है नोट्स बनाकर पढ़ना तथा उसे जब मौका मिले एक बार देख लेना।

रोज रिवीजन करें -  परीक्षा हॉल में टॉपिक्स को याद करना और सटीक जवाब लिखना बहुत जरुरी है। इसके लिए आपको रोजाना पढ़े हुए टॉपिक्स का रिवीजन करना होगा। 

Gear Up BankExam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..