गुनाहों का देवता - यह उपन्यास धर्मवीर भारती द्वारा लिखा गया एक रोमांटिक लव स्टोरी पुस्तक है।
गोदान - 'गोदान' प्रेमचंद के द्वारा लिखे गए सबसे बेहतरीन उपन्यासों में से एक है। कुछ लोग इस उपन्यास को प्रेमचंद की सर्वोत्तम कृति भी मानते हैं।
मैला आंचल - मैला आंचल का नायक एक युवा डॉक्टर है जो पढ़ाई करने के बाद गांव में फैले अंधविश्वास, किसानों की दुर्दशा सामाजिक शोषण-चक्रों में फंसी हुई जनता से रूबरू होता है।
सूरज का सातवां घोड़ा - सूरज का सातवां घोड़ा धर्मवीर भारती द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध और लघु उपन्यास है।
कितने पाकिस्तान - कितने पाकिस्तान हिंदी जगत के विख्यात साहित्यकार कमलेश्वर द्वारा लिखित एक बेहतरीन उपन्यास है।
काशी का अस्सी - इस प्रसिद्ध उपन्यास में बनारस के अस्सीघाट और अस्सी मोहल्ले से जुड़ी पांच कहानियां हैं।
गबन - मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित 'गबन' साहित्य के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यास में से एक है।
राग दरबारी - साल 1969 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित 'राग दरबारी' एक प्रसिद्ध उपन्यास है।
निर्मला - दहेज़ प्रथा और अनमोल विवाह पर आधारित 'निर्मला' उपन्यास भारतीय इतिहास और वर्तनाम की झलक प्रस्तुत करता है।
तमस - हिंदी के विख्यात लेखक भीष्म साहनी का 'तमस' उपन्यास सबसे बेहतरीन और प्रसिद्ध उपन्यास में से एक है।