एग्जाम में बड़ी सफलता दिलाएंगे ये 7 टिप्स, आजमा कर देखें

पढ़ाई के दौरान ब्रेक लें -  जब भी पढ़ने बैठें, लगातार घंटों तक नहीं बैठे रहें। बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। हर एक घंटे पर कम से कम 10-25 मिनट का ब्रेक लेना जरूरी है। 

सबसे कठिन विषय पहले पढ़ें -  परीक्षा की फाइनल तैयारी के दौरान सबसे पहले कठिन विषय पर ध्यान केंद्रित करें। इससे विषयों की तैयारी और रिविजन के लिए ज्यादा समय मिलेगा। 

अनुशासित रहें -  लंबे समय तक पढ़ाई के मूलमंत्रों में अनुशासन भी शामिल है। अगर पढ़ाई में ध्यान लगाना है तो अनुशासन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। 

अच्छे से पढ़े -  अगर आपको अपने पाठ्यक्रम को समझना और याद करना है तो अपने सिलेबस को अच्छे से पढने की जरूरत होती है। 

सिलेबस के हिसाब से पढ़ें -  सिलेबस में छूट गए टॉपिक्स को पढ़ना सबसे जरूरी है। सवाल पूरे सिलेबस से आ सकते हैं। इसके लिए टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करें। 

अपनी प्रगति की समीक्षा करें -  अपने पढ़ाई के तरीकों में सुधार के साथ अपनी प्रगति को भी देखें। इससे आपको ज़रूर प्रेरणा मिलेगा और आप सही रूप से पढ़ाई करने में सफल हो पाएंगे। 

संतुलित आहार जरूरी -  संतुलित आहार लेने पर जोर दें। समय पर नाश्ता करें और खाना खाएं। फ्रूट भी जरूर खाएं। इससे शरीर को पूरी ऊर्जा मिलेगी और दिमाग भी फ्रेश रहेगा। 

तनाव से बचें -  एग्जामिनेशन की तैयारी के दौरान तनाव से बचना बहुत जरूरी होता है। तनाव से बचने के लिए पूरी नींद लेना जरूरी है। इसके साथ ही योग और एक्ससाइज भी समय पर करते रहें। 

Gear Up Competitive Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..