इंग्लिश बोलना  कैसे सीखे

अंग्रेजी में शुरू करें सोचना -  अंग्रेजी बोलने को आसान बनाने के लिए हमें अपनी सोच में भी परिवर्तन लाना होगा। हमें अंग्रेजी को ही प्राथमिकता देकर उसी भाषा में स्वयं की सोचने की आदत को डालना होगा।

व्याकरण पर जोर न डालें -  बिना व्याकरण पर जोर डाले आप भी निरंतर अंग्रेजी बोलने की आदत डाले। याद रखें कि गलतियों से ही व्यक्ति सीखता है और आगे बढ़ता है।

सबटाइटिल वाली अंग्रेजी फिल्में और धारावाहिक देखें -  यदि अंग्रेजी सबटाइटिल वाला कंटेंट आप देखेंगे तो निस्संदेह आपकी इंग्लिश बेहतर होगी।

अंग्रेजी खबरें -  टीवी पर न्यूज एंकर जिस तरह से इंग्लिश बोलते हैं, वह सबसे आसान और बोलचाल की भाषा होती है। आपके अंग्रेजी बोलने में यह काफी लाभदायक है।

अंग्रेजी अखबार से सीखें अंग्रेजी पढ़ना -  भले ही आपको पढ़ने का ज्यादा शौक नहीं है लेकिन यह याद रखें कि अंग्रेजी पढ़ने और सीखने में, अंग्रेजी अखबार का बड़ा हाथ है।

इंग्लिश गानों का जादू -  खाली समय में जब कुछ समझ न आए तो इंग्लिश गानों से टाइम पास करें। कोई गाना समझ न आ रहा हो तो रेडियो लगा दें। रेडियो पर अंग्रेजी गाने आते रहते हैं।

अंग्रेजी कहानी -  अंग्रेजी में कहानियां सुनने से आपका वाक्य विन्यास बेहतर होगा और बोलने में भी मदद मिलेगी।

अंग्रेजी मुहावरे -  अंग्रेजी मुहावरे आपकी शब्दावली को पक्का करते हैं और आपके इंग्लिश बोलने में मददगार भी होते हैं।

जरूरी है आत्म विश्वास -  यदि आपको जीवन में आगे बढ़ना है, अंग्रेजी सीखना है तो सबसे पहले अपने अंदर छिपे आत्म विश्वास को जागृत कीजिए।

आईने के सामने अभ्यास -  आईने को अपना दोस्त बना लें। उससे अंग्रेजी में बातें करें। बात करने के लिए आईने से सवाल करें और फिर खुद ही उसका जवाब दें।

रोजाना करें अभ्यास -  इंग्लिश सीखने के लिए भी कोई शॉर्ट कट नहीं है। केवल रोजाना अभ्यास के जरिए ही आप अपनी अंग्रेजी को बेहतर बना सकते हैं।

Download Best Language Learning Books, Study Notes & More..