दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती हैं ये 7 भाषाएं

मंदारिन भाषा: दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मंदारिन बोली है। यह चीन की राजकीय भाषा है। जी हां यह सुनकर आपको हैरानी होगी लेकिन चीन की सिनो तिब्बतियन भाषा ही दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है। यह मैंडरिन भाषा उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी चीनी दो भाषाओं का एक समूह है।

अंग्रेजी भाषा:: अंग्रेजो की राष्ट्र भाषा अंग्रेजी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आती है। यह मिल रुप से ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बोली जाती है। हालाकि दुनिया के सभी देशों में अंग्रेजी भाषा बोली और समझी जाती है। क्योंकि अंग्रेजों ने जहां भी शासन किया वहां अंग्रेजी भाषा की छाप छोड़ी।

हिंदी भाषा: भारत की प्रमुख भाषा हिंदी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आती है। दुनिया में कुल 55 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते है। जिसमे 45 करोड़ लोग केवल भारतीय ही है।

स्पेनिश भाषा: स्पेनिश भाषा भी पूरे विश्व में प्रचिलित है। यह स्पेन देश की आधिकारिक भाषा भी है। विश्व में 52 करोड़ लोग स्पेनिश भाषा का बोलते है। यह भाषा मुख्यत: अर्जेंटीना, चिली, बोलीविया, पनामा, मैक्सिको, पेरू, कोस्टा, वेनेजुएला, परागुए, रिका आदि कई देशों में स्पेनिश का ही प्रयोग किया जाता है।

अरबी भाषा: अरब देशों की प्रमुख भाषा अरबी इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। यह भाषा इब्राहिम भाषा से संबंधी है। यह मुख्यत सऊदी अरब, यमना, सीरिया, जॉर्डन, कुवैत, यूएई, बहरीन, इराक और मिश्र देशों में बोली जाती है।

मलय भाषा: मलय भाषा भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एशियाड देशों में बोली जाती है। दुनिया में मलय भाषा को बोलने वालों की संख्या 28 करोड़ है। यह भाषा मुख्य रूप से सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया और ब्रूनेई में बोली जाती है।

रूसी भाषा: रूसी दुनिया के सबसे बड़े देश रूस की आधिकारिक भाषा है। इसके अलावा बेलारूस, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान देश में भी लोकप्रिय है। वर्तमान में रूसी भाषा को बोलने वालों की संख्या 26.7 करोड़ है।

बंगाली भाषा: बंगाली भाषा का दूसरा नाम बंगला है। यह दुनिया के केवल दो देशों में बोली जाती है। पहला बांग्लादेश और दूसरा भारत। भारत के पश्चिमी बंगाल, पूर्वी भारत में, त्रिपुरा और असम में यह भाषा बोली जाती है। दुनिया में बंगाली बोलने वालों की आबादी 26.1 करोड़ है।

Download Best English Books, Study Notes & More..