दुनिया के प्रमुख देशों की करेंसी के बारे में जानिए

क्या होती है मुद्रा - मुद्रा यानी करेंसी, पैसे या धन के उस रूप को कहते हैं, जिससे दैनिक जीवन में क्रय और विक्रय या लेन-देन होती है। इसमें कागज के नोट और सिक्के दोनों आते हैं।

हर देश की मुद्रा की होती है अलग पहचान - दुनिया के प्रमुख देशों की मुद्रा की अपनी एक अलग और खास पहचान है। इस पहचान को उस देश की मुद्रा का प्रतीक चिह्न कहा जाता है।

एक समान मुद्रा का उपयोग - कुछ देशों के समूह एक समान मुद्रा का उपयोग करते हैं, जैसे यूरोपीय संघ से जुड़े कई देशों में यूरो मुद्रा का प्रचलन बेहद आम है। जबकि, कई देश डॉलर, रियाल, रुपया, पाउंड और रूबल को अपनी मुद्रा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

भारतीय रुपया ₹ - भारतीय मुद्रा के लिए एक आधिकारिक प्रतीक-चिह्न ₹ को दिनांक 15 जुलाई, 2010 को चुना गया था। अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन और यूरोपीय संघ के यूरो के बाद रुपया पांचवी ऐसी मुद्रा है जो अपने प्रतीक-चिह्न से पहचानी जाती है।

अमेरिकी डॉलर $ -  अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। अमेरिकी डॉलर को दर्शाने के लिए अंग्रेजी के US यानी यूनाइटेड स्टेट्स (United States) को जोड़ दिया गया, जिससे अमेरिकी मुद्रा डॉलर चिह्न ($) में को चिह्नित किया जा सके। 

यूरोपीय यूरो € - यूरोपीय देशों में प्रचलित मुद्रा को Euro यानी यूरो कहा जाता है। इस मुद्रा को € चिह्न से पहचाना जाता है। यह यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य देशों की आधिकारिक मुद्रा है।

जापानी येन ¥ - जापान की मुद्रा येन को ¥ से दर्शाया जाता है। यह येन मुद्रा का आधिकारिक प्रतीक चिह्न है और इसका कोड JPY है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी मुद्रा मानी जाती है।

ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग £ - ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) की आधिकारिक मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग के तौर पर जानी जाती है। सामान्य तौर पर इसे पाउंड भी कहा जाता है। इस मुद्रा का प्रतीक चिह्न £ है। तीन अक्षर वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा मानक में इसे GBP यानी ग्रेट ब्रिटेन पाउंड के तौर पर मान्यता मिली हुई है।

Download Best General Knowledge & Current Affairs Books, Study Notes & More..