सिविल सेवा परीक्षा के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ इस तरह करें तैयारी, मिलेगी सफलता

अपनी उम्र और योग्यता जानें - इस परीक्षा के लिए आपकी उम्र बहुत अहमियत रखती है। यूपीएससी UPSC के डेटा के मुताबिक, सीएस एग्जाम क्लियर करने वाले ज्यादातर कैंडिडेट्स 23-28 साल के होते हैं। आप इसी उम्र के आसपास तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

फाइनल ईयर से ही शुरू कर दें तैयारी -  अगर कोई 15 साल की उम्र से ही तैयारी शुरू कर दे, तो यह बहुत जल्दी होगी। आमतौर पर जब आप ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में होते हैं तो 20-22 साल की उम्र में तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

एग्जाम की बेसिक्स को जानें - अपनी तैयारी को शुरू करने से पहले कुछ बेसिक जानकारी जानना जरूरी है। जैसे सिविल सर्विसेज एग्जाम क्या होता है, इसके लिए योग्यता क्या है और कैसा सिलेबस होता है। बेसिक्स क्लियर होने के बाद आप सही से रणनीति बना सकते हैं। 

प्रीलिम्स और मेन्स की इस तरह करें तैयारी - आईएएस प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम की तैयारी में फर्क होता है। प्रीलिम्स के लिए आपको बहुत सारी जानकारी चाहिए होगी लेकिन गहराई से नहीं। लेकिन मेन्स के लिए आपको किसी भी टॉपिक की बहुत गहराई तक जानकारी होनी चाहिए। 

सही किताबों का चुनाव करें - अपनी तैयारी के लिए सही किताबों का चुनाव करना बहुत जरूरी है। आपको उन किताबों का अध्ययन करना चाहिए जो टॉप क्‍लास हों।

हर एक चैप्टर को पढ़ें - पहली बार में तो एक-एक करके सारे चैप्टर पढ़ जाएं। दोबारा में सिर्फ अहम चैप्टरों को पढ़ें। अगर आप प्रीलिम्स या मेन्स से पहले इन किताबों का एक बार फिर अध्ययन कर लें तो काफी अच्छा होगा। 

डेली न्यूजपेपर और मैगजीन जरूर पढ़ें - अगर आपको मालूम नहीं हैं तो जान लें कि सिविल सर्विसेज के एग्जाम में करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस काफी मायने रखता है। 

करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस पर ज्यादा ध्यान दें - पेपर 1 में करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस से कम से कम 30-40 सवाल आते हैं। इन चीजों को कवर करने के लिए आपको रोजाना अच्छे समाचार पत्र और मैगजीन का अध्ययन करना चाहिए। 

Start Your IAS Exam Preparation With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..