सिविल सर्विसेज की पढ़ाई पर फोकस कैसे करें? 

फोन के इस्तेमाल से बचें -  अपने फोन के उपयोग और उन ऐप्स को चेक करें जिन पर आपने हर हफ्ते अपना समय बिताया था। कई बार आपको पता भी नहीं चलता कि आप मोबाइल ऐप्स पर कितना समय बर्बाद कर रहे हैं। 

ब्लैकआउट जैसे ऐप्स का उपयोग फायदेमंद -  हर दिन कम से कम 6 घंटे इंटरनेट को ब्लॉक करने के लिए ब्लैकआउट जैसे ऐप्स का उपयोग करें। उस समय के दौरान खुद को अध्ययन करने के लिए मजबूर करें। यह एक निःशुल्क ऐप नहीं है, लेकिन यह बहुत प्रभावी है। 

सुबह की पढ़ाई -  सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान सुबह का अध्ययन सबसे अच्छा है, क्योंकि इस समय भटकाव के ऑप्शन कम होते हैं। 

छोटे लेकिन केंद्रित सेशन रखें -  प्रत्येक सेशन के बाद 15 मिनट का ब्रेक लें। आप एक बार में उससे अधिक समय तक ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते हैं। सत्र के लिए अलार्म लगा कर रखें। 

बेसिक्स को जानें -  तैयारी शुरू करने से पहले आपको कुछ जरूरी जानकारी जुटानी चाहिए। बेसिक्स क्लियर होने के बाद आप सही से रणनीति बना सकते हैं। 

सही किताबों का चुनाव -  तैयारी के लिए सही किताबों का चुनाव बहुत ही जरूरी है। आपको उन किताबों का अध्ययन करना चाहिए जो सीएस एग्जाम के लिए सुझाई जाए। 

सही न्यूजपेपर और मैगजीन पढ़ें -  सिविल सर्विसेज के एग्जाम में करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस काफी मायने रखता है। पेपर 1 में करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस से कम से कम 30-40 सवाल आते हैं। 

एक शेड्यूल बनाएं और उस पर अमल करें-  प्रीलिम्स का पेपर 2 सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का है, इसलिए उस पर बहुत ही ज्यादा फोकस न करें। इसकी बजाय आपको पेपर 1 यानी जनरल स्टडी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। 

Start Your IAS Exam Preparation With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..