ब्लैक होल से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?

क्या होता है ब्लैक होल? -  ब्लैक होल अंतरिक्ष का ऐसा हिस्सा है, जिससे होकर कुछ भी नहीं गुजर सकता। यहां तक कि रौशनी भी नहीं क्योंकि वो भी इस होल में दाखिल होने के बाद गायब हो जाती है। 

ब्लैक होल जन्म -  ब्लैक होल कोई छेद नहीं है, वास्तव में ब्लैक होल का जन्म मरे हुए तारों से करोड़ों, अरबों साल गुजरने के बाद होता है। 

सबसे बड़ा ब्लैक होल -  कई सालों से ब्लैक होल पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिक प्रोफेसर हेनियो फैल्के के अनुसार ‘ब्लैक होल’ एम87 आकाशगंगा (गैलेक्सी) में पाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्लैक होल को हमारे सौरमंडल से भी बड़ा बताया गया है। 

पृथ्वी से सबसे करीब है एक ब्लैक होल -  पृथ्वी से सबसे करीब जो ब्लैक होल है उसका नाम है V616 Monocerotis है। यह हमारी धरती से 3000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है और इसका द्रव्य मान सूर्य के द्रव्य मान से 10 से 11 गुना ज्यादा है। इतने दूर होने के बावजूद भी टेलीस्कोप के जरिए इसे देखा जा सकता है। 

करोड़ों तारों से भी है ज्यादा चमकदार -  ब्रह्मांड के करोड़ों तारों को मिलाकर जितनी रौशनी होगी, यह ब्लैक होल उससे भी ज्यादा चमकदार है। इसलिए इसके इतने दूर होने के बावजूद भी टेलीस्कोप के जरिए इसे देखा जा सका। 

ब्लैक होल नहीं होता है खाली -  ब्लैक होल के भीतर कई तरह के पदार्थ पाए जाते हैं, जो इसके क्षेत्रफल को काफी गुरुत्वाकर्षण बल देते हैं।

ब्लैक होल के आगे क्या है? -  इसके आगे अंतरिक्ष का एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे इवेंट होरिजोंटल कहा जाता है। इसके आगे जाने वाली कोई भी वस्तु कभी लौटकर नहीं आती, इसलिए इसे ब्लैक होल कहा जाता है।

ब्लैक होल समय को प्रभावित करते हैं -  जैसे एक घड़ी अंतरिक्ष स्टेशन की तुलना में समुद्र स्तर के करीब थोड़ा धीमी गति से चलती है, ठीक उसी प्रकार घड़ी ब्लैक होल के पास वास्तव में धीमी गति से चलती है। 

ब्लैक होल फनल-आकार नहीं होते हैं -  पाठ्यपुस्तकों में हम अधिकतर ब्लैक होल को फ़नल की तरह देखते हैं। गुरुत्वाकर्षण कुओं के परिप्रेक्ष्य से सचित्र किये जाने पर वह फनल की तरह दिखते हैं लेकिन, हकीकत में वे गोलाकारों की तरह अधिक होते हैं। 

ब्लैक होल सितारों की संख्या निर्धारित करते हैं -  वैज्ञानिकों के मुताबिक, ब्रह्मांड में सितारों की संख्या ब्लैक होल की संख्या से सीमित है। यह नए सितारों के उत्पादन के लिए ज्ञात ब्रह्मांड के कुछ हिस्सों में गैस बादलों और तत्व निर्माण को प्रभावित करने के तरीके के कारण है। 

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी