बायोलॉजी की डिग्री दिला सकती है आपको ये नौकरियां

डॉक्टर बनने का मौका -  12वीं की पढ़ाई यदि आप बायोलॉजी लेकर कर लेते हैं, तो इसके बाद आपके पास एमबीबीएस का विकल्प खुला रहता है। विदेश से भी आप एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर सकते हैं। एमबीबीएस पूरा कर लेने के बाद एक डॉक्टर के रूप में आप अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दे सकते हैं।

पशुओं का डॉक्टर -  पशुओं के डॉक्टर की भी बड़ी मांग रहती है। यदि आप 12वीं में बायोलॉजी लेकर पढ़ाई करते हैं, तो इसके बाद आपके सामने वेटरिनरी कॉलेज में पढ़ाई करने का विकल्प मौजूद होता है। एक बार जब आप इस पढ़ाई को पूरा करके जानवरों के डॉक्टर बन जाते हैं, तो इसके बाद आप किसी सरकारी अस्पताल एवं संस्थान में अपनी सेवा दे सकते हैं।

आयुर्वेद के डॉक्टर -  बायोलॉजी लेकर यदि आप 12वीं की पढ़ाई करते हैं, तो इसके बाद आपके सामने आयुर्वेद की पढ़ाई करने का ऑप्शन मौजूद रहता है। हमारे देश में आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए कई अच्छे कॉलेज और विश्वविद्यालय मौजूद हैं। इसके बाद आप किसी सरकारी या निजी अस्पताल व संस्थान में आयुर्वेद डॉक्टर के रूप में अपनी सेवा दे सकते हैं।

डेंटिस्ट के रूप में -  बायोलॉजी की पढ़ाई कर लेने के बाद डेंटिस्ट बनने का भी मौका आपको मिलता है। यदि आप पीजी कोर्स कर लेते हैं, तो ऐसे में आपके लिए अवसर कहीं ज्यादा बढ़ जाते हैं। डेंटिस्ट के रूप में आप किसी अस्पताल में काम कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो अपना खुद का क्लीनिक खोलकर भी प्रैक्टिस कर सकते हैं।

फार्मेसी के क्षेत्र में -  बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप फार्मेसी में डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके बाद आप फार्मास्युटिकल्स कंपनी में अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बहुत से फार्मेसी कॉलेज भी मौजूद हैं, जहां पर कि आप लेक्चरर या प्रोफेसर के रूप में सेवा दे सकते हैं।

होम्योपैथिक डॉक्टर -  बायलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आपके पास होम्योपैथी को पढ़ने और एक होम्योपैथिक डॉक्टर बनकर अपना कॅरियर बनने का विकल्प मौजूद होता है। होम्योपैथिक डॉक्टर बन जाने के बाद आप अपना क्लीनिक खोल सकते हैं और मरीजों का इलाज कर सकते हैं।

यूनानी मेडिसिन के क्षेत्र में -   बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी कोर्स भी कर सकते हैं और इसके बाद एक यूनानी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। यूनानी डॉक्टर बन कर भी आप मान-सम्मान और पैसे दोनों ही कमा सकते हैं।

सर्जन के रूप में -  बायोलॉजी की पढ़ाई यदि आप करते हैं, तो आपके पास सर्जरी की पढ़ाई करने और प्रैक्टिस करने का विकल्प खुला रहता है। यदि आप एक सर्जन बन जाते हैं, तो इसके बाद आप हमेशा मांग में बने रहते हैं। इसकी वजह से आपको ना केवल अच्छा-खासा मान-सम्मान हमेशा मिलता रहता है, बल्कि आप ढेर सारे पैसे भी कमा कर एक आरामदायक जिंदगी जी सकते हैं।

फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में -  बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी का कोर्स कर सकते हैं और एक फिजियोथेरेपिस्ट बनकर आप किसी अस्पताल में अच्छी-खासी सैलरी पर नौकरी पा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपना खुद का भी क्लीनिक खोलकर ठीक-ठाक पैसे और मान-सम्मान भी कमा सकते हैं।

पैथोलॉजी के क्षेत्र में -  बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप पैथोलॉजी के क्षेत्र में भी अपने लिए एक सुनहरा कॅरियर बना सकते हैं। यदि आप इससे संबंधित कोर्स कर लेते हैं और पैथोलॉजी से संबंधित कंपनियों में नौकरी पा लेते हैं, तो आपके लिए इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मौजूद होते हैं।

रिसर्चर के तौर पर - वर्तमान समय में बायलॉजी का क्षेत्र बहुत ही व्यापक हो गया है। 12वीं में बायोलॉजी पढ़ लेने के बाद आप बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और जेनेटिक्स जैसे विषयों में ग्रेजुएशन एवं मास्टर्स की डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके बाद आप रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

डाइटिशियन के तौर पर -  बायोलॉजी की पढ़ाई के आधार पर आप डाइटिशियन का भी कोर्स कर सकते हैं और एक डाइटिशियन बनकर आप किसी अस्पताल में नौकरी करके अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं। आप चाहें तो डाइटिशियन बनकर अपना खुद का क्लीनिक भी शुरू कर सकते हैं और मरीजों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

Let's Start Your Class 12 Preparation With Best Books, Sample Papers, Test Series, And More...