बच्चों के लिए 15 अद्भुत और मजेदार माइंड गेम्स |

सुडोकू -  यह खेल सभी उम्र के बच्चों के लिए एक बेहतरीन गेम है और उम्रदराज लोगों में भी ब्रेन फंक्शन को बेहतर करता है। इसमें एक ग्रिड में कुछ नंबर दिए होते है कुछ जगह खाली होती हैं। एक कॉलम और एक रो में 1 से लेकर 9 तक नंबर भरने होते हैं। इस खेल में बच्चे को सभी गायब नंबरों को भरना होता है। इस खेल का फायदा यह है कि ये आपके बच्चे को 3-4 कदम आगे सोचने की चुनौती देता है और योजना  बनाने में मदद करता है। 

ब्लू ब्लॉक - ब्लू ब्लॉक एक मोबाइल गेम है जिसमें दिलचस्प बैकस्टोरी होती है, जो आपके बच्चे को व्यस्त रखेगी। यह बच्चों को सिखाता है कि हमेशा बल कि जरूरत नहीं होती है, सिर्फ लॉजिक की मदद से भी चीजों को आसान बनाया जा सकता है! 

कलर कोड, मास्टर माइंड एंड गेस द कोड -  दोनों खेलों को एक साथ लाया गया है क्योंकि इसका एक जैसा ही काम है, जिसमें रैंडम कोड का पता लगाना होता है। इसमें हिंट दी रहती हैं ताकि बच्चा यह पता लगा सके कि कोड क्या हो सकता है। ये गेम आपके बच्चे को दी गई जानकारी को समझने और लॉजिक का इस्तेमाल करके कोड का पता लगाने में मदद करता है। 

मेमोरी - इस खेल में बच्चे को एक जैसे फ्लैशकार्ड को ढूँढना होता है। इसमें कम से कम दो कार्ड तो मैच होने ही चाहिए जिसके बाद कार्ड पर बनी पिक्चर को छुपा दिया जाता है। यह खेल बच्चे के अटेंशन और फोकस को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

ब्रेन फिटनेस - एक अडिक्टिव मोबाइल गेम, ब्रेन फिटनेस का मतलब है पूरे मस्तिष्क की कसरत, जो एक्सरसाइज लॉजिक, अटेंशन और इनफार्मेशन को याद रखने में मदद करता है। 

स्मार्टर किड्स - इस गेम में ऑडियो वीडियो का इस्तेमाल होता है जिसे सही क्रम में याद किया जाना चाहिए। इसे इस मकसद से डिजाइन किया गया है कि ये शॉर्ट टर्म मेमोरी को बेहतर कर सके। इस खेल के लिए किसी भी अभिभावक को निगरानी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। 

लुमोसिटी - इस गेम को न्यूरो-फिजिकल रिसर्च द्वारा साइंटिफिक रूप से डिजाइन किया गया है ताकि बच्चे के दिमाग का बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सके। इसमें 60 टास्क हैं जो बच्चे के रिएक्शन टाइम, मेमोरी, अटेन्शन, फ्लेक्सबिलिटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को टेस्ट करते हैं। 

पजल -  पहेलियां हल करना आपके बच्चे के लिए एक बेहतरीन एक्टिविटी है, इस खेल में बच्चे की जिज्ञासा उसे इस खेल से जोड़े रखती है। इस तरह के गेम मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं, ये बच्चे की स्पेशल रीजनिंग को बेहतर करने के साथ उसके हाथों और आँख के बीच के कोऑर्डिनेशन को बेहतर करता है। 

वर्ड हंट - इस गेम में पिक्चर के साथ फ्लैशकार्ड होते हैं जो पिक्चर को डिस्क्राइब करने के लिए उससे जुड़े सही शब्दों की खोज करता है। यह बच्चों को नाम याद रखना सिखाता है और साथ ही वस्तुओं से जुड़े शब्दों की पहचान करना भी सिखाता है।

चीजों का पता लगाएं - इस गेम में एक जैसे शब्द को ढूँढना होता है, केवल अंतर यह है कि इसमें फिजिकल एक्टिविटी की आवश्यकता होती है। यह खेल किसी खुली जगह, पार्क या प्लेग्राउन्ड में खेला जा सकता है। यह खेल उनकी समझ को और भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

भूल भुलैया - यह सिंपल गेम एक्टिविटी बुक्स, मोबाइल एप्लिकेशन में मिल सकता है और पार्क में भी यह गेम खेला जा सकता है। गेमप्ले बहुत ही आसान है: आपको निकलने का रास्ता ढूँढना है। यह हाथों और आँख के बीच के कोऑर्डिनेशन को बेहतर करता है, क्योंकि इस खेल में आपके बच्चे को सही रास्ता खोजना होता है।

लुका छुपी -  इस गेम को दुनिया का हर बच्चा खेलता है और आपने भी खेला होगा। यह बच्चों को उनके एनालिटिकल स्किल्स को बेहतर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह बच्चे के विकसित हो रहे दिमाग को अच्छे और बुरे का फर्क समझाता है। 

नई भाषाएं - अपनी मातृभाषा सीखने के अलावा, बच्चों को घर पर कोई अन्य रीजनल लैंग्वेज भी सिखाई जा सकती है। स्टडी से पता चला है कि यह बच्चे कि प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को प्रमोट करने में मदद करता है जो कि उसकी याददाश्त को भी बेहतर करता है। 

बोर्ड गेम्स - स्नेक एंड लैडर, मोनोपॉली, ओथेलो और चेस जैसे गेम्स बच्चे की सोशल स्किल्स को बेहतर करने में मदद करते हैं। 

म्यूजिकल नंबर - बच्चे को नंबर लिखवाना और सिखाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उन्हें कभी-कभी ऐब्स्ट्रैक्ट कॉनसेप्ट को समझना मुश्किल हो जाता है। म्यूजिकल नंबर में विजुअल के साथ साथ म्यूजिक भी चलती हैं जिससे बच्चे को मजा आता है और उसका सीखने में इन्टरेस्ट बढ़ता है। 

Gear Up for School Exams with Top Recommended Books, Study Notes, Sample Papers & More..