बच्चों के ब्रेन एक्टिविटीज से उन्हें बनाएं क्रिएटिव, सीखेंगे जरूरी स्किल्स 

किस उम्र से शुरू होता है -  जब बच्‍चा अपने आसपास की चीजों को ऑब्‍जर्व करने के लगे, तब समझ जाएं कि वो सीखने के लिए तैयार है। 

गाना सिखाएं -  अपने बच्‍चे को गाना सिखाएं या उसके आगे कोई गाना प्‍ले कर दें, वो खुद गाता रहेगा। इससे आपके बच्‍चे का मनोरंजन भी होगा और उसके सोशल एवं इमोशनल स्किल्‍स भी बेहतर होंगे। 

फ्लैशकार्ड का इस्‍तेमाल -  बच्‍चों की याद्दाश्‍त को बढ़ाने के लिए फ्लैशकार्ड का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। आप अक्षरों से शुरुआत करें और बच्‍चे को रोज इसकी प्रैक्टिस करवाएं। 

पजल आएंगे काम -  बच्‍चे को पजल के सिर्फ दो टुकड़े दें और उसे इसे सुलझाने के लिए कहें। बच्‍चा छोटा है इसलिए उसे कोई आसान पजल ही दें। इससे बच्‍चे की याद्दाश्‍त भी बेहतर होगी और उसके लॉजिकल स्किल्‍स भी अच्‍छे हो पाएंगे। 

पसंद की चीज को छिपा देना -  बच्चे की किसी पसंद की चीज को छिपा दें और बच्‍चे को उसे ढूंढने के लिए कहें। ऐसी एक्टिविटीज बच्‍चे की याद्दाश्‍त को तेज करती हैं और विजुअल मेमोरी में भी सुधार लाती हैं। 

कलर्स और ड्राइंग -  बच्‍चों की इमैजिनेशन को बढ़ाने के लिए आप आर्ट की मदद ले सकते हैं। बच्‍चे को कलर्स और ड्राइंग पेज दें और उसे अपनी पसंद की चीज बनाने के लिए कहें। ड्राइंग में चमकीले रंगों का इस्‍तेमाल करवाएं क्‍योंकि बच्‍चों को ऐसे रंग पसंद आते हैं। 

स्विमिंग -  बच्चे को अगर आप छोटी सी उम्र में तैरना सीखते है तो उनका शारीरिक विकास काफी अच्छे से होता है। इससे वे नई स्किल भी सीखते हैं और यह उनके लिए एक बढ़िया एक्सरसाइज भी हो सकती है। 

थिएटर -  थिएटर एक ऐसी कला है, जिससे बच्चा भावनात्म रूप से भी काफी मजबूत होता है। थिएटर करने से उनकी स्किल्स और भाव अभिव्यक्ति की शैली का विकास होता है। 

कूकिंग -  खाना बनाना सिर्फ एक स्किल ही नहीं जरूरत भी है। अगर आपके बच्चे को कूकिंग आती है, तो वह अकेला भी आसानी से रह सकता है। वरना उसे किसी पर आश्रित रहने की जरूरत होती है। 

बागवानी -  बागवानी एक ऐसी एक्टिविटी है, जिसकी मदद से बच्चे नेचर के और करीब जा सकते हैं और वे प्रकृति से प्रेम करना सीखते हैं। उन्हें संजोना और स्वच्छता को लेकर जागरूक होते हैं। 

भाषा का ज्ञान -  बच्चों को भाषा का ज्ञान देना भी बेहद जरूरी है। कई बच्चे ऐसे होते हैं, जो लोगों से बात करने में शर्माते हैं या दूर भागते हैं लेकिन लैंग्वेज लर्निंग से वे खुलकर अपनी बात सही तरीके से कह पाते हैं। 

तकनीक -  तकनीक के इस युग में अगर आप अपने बच्चे को स्मार्ट और सबसे आगे देखना चाहते है, तो उन्हें तकनीक का ज्ञान भी होना बेहद अहम है। इसके लिए आपको उन्हें कंप्यूटर का ज्ञन जरूर देना चाहिए। 

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..