एशिया के टॉप 7 भारतीय विश्वविद्यालय 2022

आईआईटी बॉम्बे को मिले 100 में से  71 अंक - IIT बॉम्बे ने शैक्षणिक प्रतिष्ठा में 81.4, एंप्लॉयर रेप्यूटेशन में 96, फैकेल्टी में 23, फैकल्टी स्टूडेंट्स अनुपात में 44.7 अंक प्राप्त किए हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) -  42वां स्थान (71 अकं)। पिछले साल इसे 37वीं रैंक मिली थी। 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IITD) -  45वां स्थान (69.6 अंक)। यह पिछले साल के मुकाबले दो रैंक अप हुई है, 2021 में इसे 47वीं रैंक मिली थी। 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IITM) को 58.8 स्कोर के साथ 54वां स्थान मिला है। पिछले साल इसे 50वां स्थान मिला था।

पिछले साल की तरह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) को इस साल भी 56वीं रैंक (58.1 अंक) मिली है।

56 अंक के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT-KGP) को 60वां स्थान मिला है। जबकि पिछले साल इसे 58वां स्थान मिला था। 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (IITK) को इस साल 64वां स्थान (50 अंक) मिला है। 2021 की सूची में इसे 72वीं रैंक मिली थी। 

यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (Delhi University) 77वां स्थान (50 अंक) के साथ पिछले साल के मुकाबले 6 पायदान फिसली है, इसे 71वीं रैंक मिली थी। 

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..