अब NDA Math's सेक्शन को बनाएं बेहद आसान, अपनाएं ये 7 टिप्स

सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखें -  इस परीक्षा के पहले पेपर में सिर्फ गणित विषय के ही प्रश्न होते हैं। यदि आप एग्जाम सिलेबस और पैटर्न को शुरुआत में ही समझ लेंगे तो पूरी तैयारी अच्छे से कर सकेंगे।

स्टडी शेड्यूल बनाएं -  सिलेबस को अच्छे से समझने के बाद आपको एक प्रॉपर स्टडी प्लान बनाना होगा। जिसमें आपको रोजाना क्या पढ़ना है इसकी एक सूची तैयार करनी होगी।

समय का ध्यान रखें -  इस परीक्षा में 120 प्रश्न हल करने होते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 2.5 घंटे का समय मिलता है। इसलिए आपको समय का विशेष ध्यान रखना होगा।

प्रॉपर प्लान बनायें -  यह दौर स्मार्ट स्टडी का है। आपको गणित जैसे विषय के लिए कम समय में पूरा पेपर हल करने का एक प्लान बनाना होगा।

फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं -  जब आप पढ़ाई करें तो फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं। सारे फॉर्मूलों को एक जगह लिखने से आपको प्रैक्टिस में भी मदद मिलेगी।

प्रैक्टिस करें -  गणित जैसे विषय में यदि आपको अच्छा स्कोर करना है तो जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। यदि प्रैक्टिस के लिए आप पुराने पेपर की मदद लेते हैं तो आपकी तैयारी में चार चांद लग जाएंगे।

बीजगणित पर ज्यादा फोकस करें -  सबसे ज्यादा जरूरी है बीजगणित को समझना। आपको इसमें शॉर्टकट ट्रिक्स कम मिलते हैं। इसके फॉर्मूलों को याद रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योकि लगभग 120 में से 25-35 प्रश्न इससे आते हैं।

एकाग्रता -  जब आप परीक्षा में बैठें तो ध्यान भटकने ना दें। आपको यदि किसी प्रश्न में फॉर्मूले याद नहीं आ रहे हैं तो आप उसको छोड़कर आगे बढ़ जाएं।

Gear Up NDA Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..