बोर्ड परीक्षा में कैसे करें टॉप?

अपने सिलेबस का विश्लेषण करें -  बोर्ड एग्जाम से पहले आपको अपने सिलेबस की पूरी जानकारी रखनी है। सिलेबस पता करने के बाद उससे जुड़े टॉपिक्स को समझे और आसान टॉपिक्स को अलग रखे। 

समय प्रबंधन -  सबसे महत्वपूर्ण और दूसरी चीज जो आपको करनी चाहिए वह है समय का उचित प्रबंधन। आप अपने हिसाब से समय का प्रबंधन कर सकते हैं कि आपको किस समय किस विषय का अध्ययन करना है। 

स्वयं अध्ययन -  आपको कभी भी अपने इंस्टिट्यूट/कोचिंग के भरोसे नही बैठना चाहिए ज्यादा से ज्यादा कोशिश करे की आप चीजो को खुद समझे। 

एनसीईआरटी सर्वश्रेष्ठ है -  एनसीईआरटी की किताबें हमेशा आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। एनसीईआरटी 12वीं के बाद होने वाली सभी प्रवेश परीक्षाओं का मुख्य आधार है। 

थोड़ा ब्रेक लें -  यदि आप प्रतिदिन 5-6 घंटे पढ़ने की सोच रहे हैं तो यह काफी अच्छी बात है। लेकिन इसके लिए आपको लगातार पढ़ने की कोई ट्रेन नहीं है, हर 1-2 घंटे में 10 मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिए। 

रिवीजन नोट्स बनाएं -  रिवीजन नोट्स परीक्षा के समय के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं, अगर आपको लगता है कि यह प्रश्न आपसे परीक्षा में पूछा जा सकता है, तो इसे रिवीजन नोट्स में लिखें, इससे परीक्षा के दौरान रिवीजन का समय भी बचेगा। 

यरोजाना रिवीजन करें -  आपको रोजाना रिवीजन करने की आदत डालनी चाहिए। अगर आप आज कुछ पढ़ते हैं, तो आपको कल कुछ समय निकालकर उसे देखना चाहिए। 

पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें -  परीक्षा में किस पैटर्न में प्रश्न पूछे जाएंगे, किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, किस विषय से सबसे अधिक प्रश्न आते हैं, कौन से प्रश्न सबसे अधिक पूछे जाते हैं, किस विषय से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं? इन सभी सवालों के जवाब पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों में मिलेंगे। 

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..