ये है भारत के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क

हिमाचल भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। उसी हिमाचल में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क है। लगभग 755 वर्ग किमी. में फैला इस नेशनल पार्क को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया है। ये पार्क इतना खूबसूरत है कि भारत ही नहीं दुनिया भर के लोग इस ओर खींचे हुए चले आते हैं। 

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क  

सिक्किम भारत के उन राज्यों में से है जहाँ जाना हर घुमक्कड़ की हसरत होती है। इसी खूबसूरत राज्य में कंचनजंघा नेशनल पार्क है। प्रकृति को बेहद करीब से देखने के लिए ये एक अच्छी जगह है। कंचनजंघा नेशनल पार्क लगभग 1784 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।  

कंचनजंघा नेशनल पार्क

काॅर्बेट नेशनल पार्क प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा रिलैक्स चाहते हैं तो ये उत्तराखंड का नेशनल पार्क आपको सुकून देगा। ये नेशनल पार्क 1936 में जिम काॅर्बेट के नाम पर रखा गया। रामगंगा नदी के किनारे स्थित ये नेशनल पार्क बाघों का घर है। 

काॅर्बेट नेशनल पार्क

एवरेस्ट की फतह करने वाले पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी ने अपनी आत्मकथा में कहा है कि नंदा देवी नेशनल पार्क भगवान का दिया हुआ जंगल है। नंदा देवी को 1988 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया। लगभग 630 वर्ग किमी. में फैला ये नेशनल पार्क रोमांच के शौकीनों के लिए जन्नत से कम नहीं है। 

नंदा देवी नेशनल पार्क

फूलों की घाटी उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क में आता है। यहाँ पर साल के कुछ महीनों में 500 से ज्यादा फूल खिलते हैं। उस समय ये घाटी स्वर्ग से भी खूबसूरत लगने लगती है। फूलों की घाटी को 1982 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल किया। दुनिया भर से लोग इस खूबसूरत जगह पर कुछ वक्त बिताने के लिए आते हैं।  

फूलों की घाटी नेशनल पार्क

उत्तराखंड भारत के सबसे खूबसूरत प्रदेशों में से एक है यहाँ घुमक्कड़ भी मिलते हैं और उससे कहीं ज्यादा श्रद्धालु मिल जाएंगे। इसी खूबसूरत राज्य में केदारनाथ नेशनल पार्क है। ये नेशनल पार्क कस्तूरी हिरणों के लिए फेमस है। इसके अलावा भी आपको कई जानवर यहाँ देखने को मिल जाएंगे। 

केदारनाथ नेशनल पार्क

कर्नाटक अपनी हैरान कर देने वाली प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। कर्नाटक की उसी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है, बांदीपुर नेशनल पार्क। बांदीपुर नेशनल पार्क दक्षिण भारत के सबसे बड़े नेशनल पार्क में से एक है। यहाँ पर आपको हाथी, शेर जैसे कई जंगली जानवर देखने को मिल सकते हैं।  

बांदीपुर नेशनल पार्क

Download Latest GK & Current Affairs Books, Study Notes, & More...