आइए जानते हैं भारत के 10 सबसे खूबसूरत गांवों के बारे में 

यह गांव शिलॉन्ग में मौजूद है। आपको बता दें कि इस गांव को भारत का सबसे खूबसूरत गांव कहा जाता है और यहां मौजूद पेड़ों की जड़ों से बना लिविंग रूट्स पुल पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। 

मावलिनॉन्ग 

लण्ढोर खूबसूरती के मामले में किसी भी गांव से कम नहीं है। उत्तराखंड की वादियों में मौजूद यह गांव एक हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध है। 

लण्ढोर 

वैसे तो हिमाचल प्रदेश में एक से एक खूबसूरत जगहें हैं लेकिन, इस राज्य में मौजूद मलाणा गांव सबसे खूबसूरत जगह मानी जाती है। मलाणा गांव पहाड़ और खूबसूरत नजारों के लिए काफी मशहूर है। 

मलाणा 

सिक्किम में मौजूद रवंगला गांव पर्यटक के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। यह जगह लगभग 7 हज़ार में भी अधिक की उंचाई पर मौजूद है। 

रवंगला 

हिमाचल प्रदेश में मौजूद मलाणा गांव के बाद सबसे खूबसूरत जगह और गांव जंजैहली है। पहाड़ों में बीच में मौजूद यह गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। 

जंजैहली 

लद्दाख और तिब्बत बॉर्डर पर मौजूद नको गांव प्राचीन मठ के लिए बेहद ही प्रसिद्ध जगह है। इस गांव में मौजूद खूबसूरत झील में बोटिंग के आनंद उठा सकते हैं। 

नाको 

छितकुल जिसे कई लोग चितकुल के नाम से भी जानते हैं। यह गांव भारत का अंतिम गांव है जो चीन बॉर्डर पर स्थित हिमालय की गोद मौजूद यह सबसे ऊंचा गांव है। 

छितकुल 

भारत के पूर्वी राज्य यानी अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों में मौजूद जाइरो गांव जो किसी जन्नत से कम नहीं है। यह पूर्व के राज्यों में एक हिल स्टेशन के रूप में भी फेमस है। 

जाइरो 

सिक्किम में मौजूद लाचेन एक छोड़ा सा क़स्बा यानी गांव है, जो खूबसूरती के मामले में किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां दोस्तों के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। 

लाचेन 

लेह में मौजूद यह गांव शांत वातावरण और खूबसूरत नज़रों के लिए समूचे भारत में प्रसिद्ध है। इस गांव में आसपास मौजूद विशाल पहाड़ बेहद ही शानदार तरीके से बखूबी बयां करते हैं। 

दिस्कित