प्रमुख भौतिक शास्त्री एवं भौतिकी में उनका योगदान

जी. मार्कोनी (G. Marcon) ये इटली के वैज्ञानिक थे। इन्होंने रेडियो और बेतार टेलीग्राफी तथा बेतार संदेश भेजने की पद्धति का आविष्कार किया था। 

गैलीलियो (Galileo)  ये इटली के वैज्ञानिक थे। इन्होंने गति के समीकरण तथा जड़त्व का नियम दिया था। इन्होंने दूरदर्शी का आविष्कार किया था। 

न्यूटन (Newton)- ये इंग्लैंड के वैज्ञानिक थे। इन्होंने गति के नियम तथा सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण के नियम दिए थे। इन्होंने परावर्तक दूरदर्शी तथा अवकलन गणित का आविष्कार किया था। इन्होंने गणित के द्विपद प्रमेय के नियम दिए थे। 

एर्निको फर्मी (Ernico Fermi)- ये इटली के वैज्ञानिक थे। इन्होंने कृत्रिम रेडियोसक्रिय तत्वों की पहचान की थी तथा परमाणु भट्टी का निर्माण किया था। 

होमी जहांगीर भाभा (1909 - 1966) -  होमी जहांगीर भाभा भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक और स्वप्नदृष्टा थे। इन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्होने मुट्ठी भर वैज्ञानिकों की मदद से मार्च 1944 में नाभिकीय ऊर्जा पर अनुसंधान की शुरुआत की। 

जगदीश चन्द्र बसु (1858 - 1937) - डॉ. जगदीश चन्द्र बसु भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। इन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान और पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। वे ऐसे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर काम किया। 

फैराडे (Faraday)  ये इंग्लैंड के वैज्ञानिक थे। इन्होंने विद्युत् अपघटन के नियम तथा विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियम दिए थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने डायनेमो का आविष्कार किया था। 

अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein)- आइंस्टीन जर्मनी के वैज्ञानिक थे। इन्होंने आपेक्षिकता का विशिष्ट तथा व्यापक सिद्धांत दिया था। इन्होंने प्रकाश विद्युत प्रभाव की व्याख्या की थी। इन्होंने द्रव्यमान तथा ऊर्जा की तुल्यता को प्रतिपादित किया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने द्रव्यमान क्षति का पता लगाया और फोटॉन की खोज की। 

हाइजेनबर्ग (Heisenberg)- ये जर्मनी के वैज्ञानिक थे। इन्होंने क्वांटम यांत्रिकी का निर्माण किया और अनिश्चितता का सिद्धांत दिया। 

डी. ब्रॉग्ली (D. Broglie)- ये फ्रांस के वैज्ञानिक थे। इन्होंने द्रव्य तरंगों की भविष्यवाणी की थी तथा द्रव्य की द्वैती प्रकृति का प्रतिपादन किया था। 

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी