CLAT इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन की ऐसे करें तैयारी

सिलेबस पर ध्यान दें क्लैट के अंग्रेजी खंड में, प्रत्येक में 450 शब्दों के अनुच्छेद दिए जाएंगे। ये अनुच्छेद समकालीन या ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण उपन्यास और 12 वीं कक्षा के गैर-काल्पनिक लेख से होंगे। इसमें प्रश्नों की एक ज्ञखला होगी जो एक उम्मीदवार की समझ और भाषा कौशल का परीक्षण करेगी। इसमें खासतौर पर अनुच्छेद में उल्लिखित दृष्टिकोण और तर्क सहित प्रश्न के मुख्य बिंदु को पढ़ना और समझना होगा। अंशों का सारांश करना। अनुच्छेद के आधार पर निष्कर्ष निकालना।

इन पर रहे फोकस क्लैट में अंग्रेजी भाषा सबसे महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को इस पर खास ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इसमें से खासतौर पर वाक्य सुधार, रिक्त स्थान भरें, वाक्य व्यवस्था, मुहावरे और वाक्यांश, बोध-आधारित प्रश्न, विदेशी भाषा के शब्द, वर्तनी की जांच करना आदि प्रमुख है।

CLAT 2020 इंग्लिश लैंग्वेज प्रिपरेशन टिप्स   चेक-आउट तैयारी योजना, तैयारी शुरू करने से पहले तैयारी की रणनीति पर अपना समय दें। उस समय की गणना करें, जिसमें आपको सभी विषयों के साथ पाठ्यक्रम को पूरा करना होगा। योजना बनाते समय, अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और उसी के अनुसार योजना बनाएं। उन विषयों का पता लगाएं जो आपको सबसे अधिक परेशान करते हैं और जिन पर आपको अपना अधिकांश समय देना होगा।

हर दिन पढ़ने की आदत डालें हर दिन पढ़ना जरूरी है। पढ़ाई करते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें आप खो जाए। पढ़ाई बोझिल न लगे। उसे आनंद के साथ पढ़ा जाए। ऐसी सामग्री पढ़ना जिसमें दिलचस्पी नहीं है, केवल समय की बर्बादी का कारण बनेगी। हालांकि, समाचार पत्रों को पढ़ना एक जरूरी है और इसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

ग्रामर की तैयारी है बेहद जरूरी यह एक ऐसा सेक्शन है जिसमें अधिकतर अभ्यर्थियों को काफी मुश्किल होती है। ग्रामर की तैयारी के लिए आपको एक बेहतर ग्रामर की बुक अपने पास रखनी होगी। CLAT 2021 की तैयारी के लिए रोज ग्रामर से जुड़े सवालों का अभ्यास भी करते रहें। ग्रामर के नियमों के पीछे का लॉजिक भी समझने का प्रयास करें।

वोकैबुलरी को करें मजबूत CLAT परीक्षा के लिए मजबूत वोकैबुलरी बेहद आवश्यक है। इसके लिए आपको काफी समय पहले से ही तैयारी शुरू करनी होगी। आप कुछ दिनों में ही इसे बेहतर नहीं कर सकते। न्यूजपेपर पढ़ना आपकी वौकैबुलरी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही आप वर्ड पावर मेड ईजी बुक की भी सहायता ले सकते हैं। यह शुरूआती दौर में वौकैबुलरी मजबूत करने में काफी सहायक होती है।

क्विज का करें डेली अभ्यास आपको इंग्लिश विषय की डेली क्विज का अभ्यास करना चाहिए। क्विज CLAT की तैयारी में बेहद सहायक होते हैं। इससे ग्रामर, वौकैबुलरी आदि सभी चीजों की प्रैक्टिस होती रहेगी। साथ ही आपको किस क्षेत्र में ज्यादा काम करना है इसके बारे में भी पता चलेगा।

ये बातें निखारेगी कौशल किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सबसे जरूरी रणनीति है। अच्छी शब्दावली, निष्कर्ष निकालना, अनुछेद या प्रश्न के स्वर और उद्देश्य को पहचाना, परीक्षा का टाइम टेबल बनाना। प्रत्येक प्रश्न को कितनी देर में सुलझाना है इसका ध्यान रखना, कल्पना करना, संश्लेषित करना, महत्व निर्धारित करना और समझ पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देते समय निष्कर्ष निकालना आदि महत्तवपूर्ण है। 

Gear Up for CLAT 2023 Exam with Top Recommended Books, Study Materials, Test Series & More..