पढ़ाई के बीच में इस तरह से लें ब्रेक, दिमाग को मिलेगा रेस्ट  

इतने अंतराल पर लें ब्रेक -  1- 25-45 मिनट तक पढ़ाई करने के बाद 5 मिनट का शॉर्ट ब्रेक लें. इस दौरान आप बाहर टहल सकते हैं या पानी पी लें या चाहें तो फटाफट कोई फल भी खा सकते हैं. 

ब्रेक लेने के फायदे -  1- आपकी आंखों और दिमाग को थोड़ा रेस्ट मिल जाता है. मेंटल हेल्थ की बेहतरी के लिए ब्रेक लेना बहुत जरूरी बताया गया है. 2- कुछ देर रेस्ट के बहाने बाहर टहलकर प्राकृतिक वातावरण में रहा जा सकता है.  

पढ़ाई के लिए सही जगह चुनें  -  आपकी पढ़ाई आपके परिवेश और वातावरण पर निर्भर करता है। इसलिए सही जगह का चुनाव बहुत आवश्यक है। जगह का चुनाव करते समय इन बातों का ध्‍यान रखे।  

पढ़ाई को अपना रूटीन कार्य बनायें  -  पढ़ाई के लिए एक योजना होना जरूरी है। एकाग्र हो कर पढ़ाई करने के लिए इस तरह का योज ना बना सकते हैं।हर दिन पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल चार्ट बनायें और उसके अनुसार पढ़ाई करें।  

ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर रखें -  अगर आप लंबे समय तक पढ़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले ध्यान हाटाने वाली चीजों से दूर रहें। क्‍योंकि इन चीजों की वजह से आप अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं और पढ़ाई में याद किए हुए पाठ्य भूल जाते हैं। 

अनुशासित रहें -  लंबे समय तक पढ़ाई के मूलमंत्रों में अनुशासन भी शामिल है। अगर पढ़ाई में ध्यान लगाना है तो अनुशासन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। आपका मन भले ही एक तरफ से दूसरी और जाने लगे परन्तु अनुशासन ही वो चीज है जो आपका ध्यान से पढ़ने में मदद करता है। 

जानिए आपको कब आराम करना है-  अगर आप बिना रूके कोई काम करते हैं तो वह आपको बोझ लगने लगेगा। इसलिए पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक होना बहुत जरूरी है। सोचिये की ब्रेक एक अच्छा चीज है और उस समय कुछ सकारात्मक कार्य करें जिससे की पढ़ाई के दौरान याद किया हुआ चीज़ आप ना भूलें। 

अपनी प्रगति की समीक्षा करें -  अपने पढ़ाई के तरीकों में सुधार के साथ अपनी प्रगति को भी देखें। इससे आपको ज़रूर प्रेरणा मिलेगा और आप सही रूप से पढ़ाई करने में सफल हो पाएंगे। इसके लिए आप खुद से सवाल पूछें कि क्‍या आपने अपने लक्ष्‍य को हासिल किया, अगर नहीं तो क्‍यों। 

Download Higher Education Books, Study Notes & More.