गांधी जयंती पर ऐसे लिखेंगे निबंध तो हर कोई हो जाएगा मुरीद 

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई और सभी और सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। 

हर साल देश में 2 अक्टूबर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गांधी जयंती मनाई जाती है। उन्हें देश का राष्ट्रपिता (Father Of The Nation) कहा जाता है और बापू के नाम से भी बुलाया जाता है।

हालांकि आजादी का ये सफर बापू के लिए आसान नहीं था। उन्हें लड़ाई लड़ते हुए कई बार जेल जाना पड़ा और अनशन भी करना पड़ा। लेकिन उनकी प्रतिज्ञा अटल थी। 

गांधी जयंती के दिन राजघाट के समाधि स्थल को फूलों से सजाया जाता है और देश के राष्ट्रपिता को याद किया जाता है। साथ ही समाधि पर सुबह के समय धार्मिक प्रार्थना भी रखी जाती है। 

महात्मा गांधी के जन्मदिवस के दिन बापू की याद में रघुपति राघव राजा राम गीत भी गाया जाता है। जो की उनका उनका मनपसंद भजन भी था। 

सभी स्कूलों और अन्य शैक्षिक संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि आयोजित की जाती है। साथ ही इन प्रतियोगिताओं में विजयी होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाता है। 

गांधी केवल युवाओं के लिए ही प्रेरणास्त्रोत नहीं बल्कि नेताओं के लिए भी प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। दुनिया भर के बड़े नेता जैसे मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला, जेम्स लॉसन आदि महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हुए थे। 

गांधी जी ने अपने विचारों और अपने जीवन को शब्दों के माध्यम से उकेरा और किताबें लिखीं। 

Download Boards Exam Books, Study Notes & More...