बायोलॉजी से की है 12वीं, तो इन फील्ड्स में भी बना सकते हैं करियर

 इस कोर्स को कर आप रिसर्च, फूड प्रॉडक्ट्स, फार्मा, एग्रीकल्चर और केमिकल इंडस्ट्री जॉब पा सकते हैं। इसके बाद छात्र सरकारी लैब्स या विभागों में भी जॉब हासिल कर सकते हैं। 

बायोटेक्नोलॉजी 

यह कोर्स माइक्रोऑगेर्निज्म की पढ़ाई और उसके एप्लीकेशन से रिलेटिड है। इस सब्जेक्ट की पढ़ाई के बाद छात्र सरकारी नौकरियों के अलावा फार्मा, रिसर्च, फूड प्रॉडक्ट्स, एग्रीकल्चर सेक्टर आदि में जॉब पा सकते हैं। 

माइक्रोबायोलॉजी 

 शानदार करियर के लिए यह बेहतर ऑप्‍शन बन सकता है। इसमें क्राइम के नेचर और उसके कारणों का अध्ययन किया जाता है। यह कोर्स करने के बाद छात्र सरकारी और फॉरेंसिक लैब्स में काम पा सकते हैं। इस फील्‍ड में टीचिंग का ऑप्‍शन भी है। 

क्रिमिनोलॉजी  

 इस कोर्स के दौरान छात्रों को जीनों की बनावट और उनके काम करने के तरीको के बारे में पढ़ाई कराई जाती है। इस फील्‍ड में करियर की संभावना दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। 

जेनेटिक्स 

 फॉरेंसिक साइंटिस्ट का जॉब क्राइम और क्राइम से जुड़ी चीजों का एनालिसिस करना होता है। इस कोर्स के बाद छात्र राज्‍य पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में शामिल हो सकते हैं।  

फॉरेंसिक साइंस 

 एग्रीकल्चर साइंस में युवाओं के लिए अच्छे करियर ऑप्शंस हैं। इस कोर्स के माध्‍यम से छात्र खेती की बारीकियों से लेकर माकेर्टिंग तक के बारे में जान सकते हैं। यह कोर्स देश के बहुत सारे सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध है।

एग्रीकल्चर साइंस 

बायोइंफॉर्मेटिक्स का क्षेत्र बेहत तेजी से उभरता हुआ करियर ऑप्‍शन है। इसे बायो केमिस्ट्री, माल्युकुलर बायोलॉजी और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को मिलाकर बनाया गया है। 

बायोइंफॉर्मेटिक्स   

 इस कोर्स में जीव-जंतुओं के भीतर होने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। इस कोर्स के बाद फॉर्मा से लेकर फूड इंडस्ट्री में आसानी से जॉब मिल जाती है। 

बायोकेमिस्ट्री  

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More....