क्रैक करना चाहते हैं IBPS Clerk Exam, अपनाएं ये आसान टिप्स

पूरे सिलेबस को समझें -  सबसे पहले आपको पूरे सिलेबस को अच्छे से पढ़ना और समझना होगा। इससे आपको यह अनुमान हो जाएगा कि कौन से टॉपिक पर आपको ज्यादा फोकस करना है।

टाइम मैनेजमेंट -  जब आप सिलेबस को अच्छे से समझ लेते हैं तो आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि कौन से विषय को कितना समय देना है।

पैटर्न के अनुसार करें तैयारी -  प्रीलिम्स की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए आपको सिर्फ 60 मिनट का समय मिलता है। इतने समय में सभी प्रश्नों को सॉल्व करने की क्षमता बनानी होगी।

न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन पर विशेष ध्यान दें -  इस सेक्शन से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए आपके पास 20 मिनट का ही समय होता है। आपको इस विषय पर कमांड बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी होगी।

सही स्टडी मैटेरियल का चयन -  सही स्टडी मैटेरियल का चुनाव करें। जैसे न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन के लिए आप NCERT की किताबों से पढ़ें। इससे आपके बेसिक टॉपिक बहुत अच्छे से तैयार हो जाएंगे।

प्रैक्टिस करें -  यदि आप बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। खास कर न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग सेक्शन में।

पुराने पेपर सॉल्व करें -  प्रैक्टिस के लिए सबसे सही साधन पुराने पेपर को सॉल्व करना है। आपको विगत कुछ वर्षों के पेपर इकट्ठा करने होंगे और उन्हें नियमित अभ्यास करना होगा।

खुद से नोट्स बनाएं -  नोट्स बनाने से आपको रोजाना पढ़ी हुई चीजों का ब्योरा एक जगह मिल जाएगा। साथ ही आप अपने विषयवार कमजोरी और तैयारी का आकलन भी कर पाएंगे।

Gear Up IBPS Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..