बिना CAT के मिलेगा एडमिशन सबसे बेस्ट MBA कॉलेज में

CMAT (Common Management Admission Test) -  हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस परीक्षा का आयोजन कराता है। सीमैट के स्कोर से देशभर के 1,000 से ज्यादा संस्थानों में एमबीए के लिए एडमिशन दिया जाता है। 

MAT (Management Aptitude Test) -  ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन यह एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करता है। इसके स्कोर से आधार पर देशभर की 600 से ज्यादा मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन मिलता है। 

MAH CET (Maharashtra Common Entrance Test) -  महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिए महाराष्ट्र के मैनेटमेंट कॉलेज में एडमिशन मिलता है। हर साल मार्च में इस परीक्षा का आयोजन होता है। 

KMAT (Karnataka Management Aptitude Test) -  कर्नाटक मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट एक स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम है। इसके जरिए कर्नाटक के मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है। 

OJEE MBA -  ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Odisha Joint Entrance Examination) भी स्टेट लेवल एमबीए इंट्रेंस एग्जाम है। इस परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स को उड़ीसा के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है। 

SNAP (Symbiosis National Aptitude Test) -  इस एग्जाम को क्वालिफाई करने के बाद सिंबॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की संस्थाओं में एमबीए कोर्स के लिए एडमिशन दिया जाता है। 

IBSAT (Business School Aptitude  Test) -  इस परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को ICFAI बिजनेस स्कूल के हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरु, देहरादून, गुड़गांव, जयपुर, कोलकाता, मुंबई और पुणे कैंपस में एडमिशन मिलता है। 

XAT (Xavier Aptitude Test) -  यह भी एक प्रमुख मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम है। इसमें हर साल लाखों स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवदेन करते हैं। यह कंप्यूटर बेस्ड मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट होता है। 

Gear Up MBA Entrance Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..