जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए 8 असरदार टिप्स

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरुरी है सामान्‍य ज्ञान -  अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपका सामान्‍य ज्ञान बेहतर होना चाहिए। 

रोजाना पढ़ें न्यूज पेपर -  आपको एक अच्छा न्यूज पेपर चुनना चाहिए और रोजाना 1 घंटे पढ़ना चाहिए। हर दिन न्यूज पेपर पढ़ने की आदत आपके जनरल नॉलेज को मजबूत करेगी। 

अच्छी नॉलेज वाली बुक पढ़ें -  किताबें ज्ञान का सबसे अच्छा सोर्स हैं। आप किताबें पढ़ कर आसानी से अधिक से अधिक जनरल नॉलेज और अवेयरनेस बढ़ा सकते हैं। 

इंटरनेट का सहारा लें -  इंटरनेट के जरिए आप ऐतिहासिक जीके और करंट अफेयर्स जैसी सभी प्रकार की जानकारी पा सकते हैं। 

क्विज और जीके गेम्स में भाग लें -  आपको कम से कम हर महीने एक जीके टेस्ट जरूर देना चाहिए। कई क्विज और जीके गेम्स फार्मेट में भी उपलब्ध हैं, इनमें शामिल होना बहुत ही इंटरेस्टिंग होता है। 

डॉक्यूमेंट्री देखें -  आज के समय में बहुत ही जरूरी टॉपिक्स पर बड़े ही इंटरेस्टिंग तरीके से डॉक्यूमेंट्रीज बनाई जाती हैं। बहुत ही मनोरंजक तरीके से इसके माध्यम से आप अपनी नॉलेज को बढ़ा सकते हैं। 

लिखना जरूरी -  किसी टॉपिक पर लेख लिखना शुरू करने से पहले उसपर रिसर्च करें, उसके बारे में समझें। ऐसा करने से आपकी नॉलेज बढ़ती है। 

ग्रुप डिस्कशन -  ग्रुप में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा कर आप न केवल अपने जीके को, बल्कि सोचने और कम्युनिकेट करने की स्किल को भी बढ़ा सकते हैं। 

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी