NEET 2023 की है तैयारी तो अपनाएं ये टिप्स एंड ट्रिक्स

स्टडी शेड्यूल बनाएं -  NEET जैसी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको शुरुआत से ही ध्यान देना होगा। आपको सबसे पहले एक प्रॉपर स्टडी शेड्यूल बनाना होगा। 

बायोलॉजी सेक्शन पर विशेष ध्यान दें -  NEET की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें ज्यादा अंक बायोलॉजी सेक्शन से होते हैं। 

तैयारी के लिए NCERT है महत्वपूर्ण -  बायोलाजी, इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री मॉडर्न फीजिक्स आदि थ्योरी वाले विषयों की तैयारी के लिए NCERT को अच्छे से तैयार करना बेहद जरूरी है। 

पिछले क्वेशन पेपर रिवाइज करें -  पिछले क्वेशन पेपर का रिवीजन आपको नीट एग्जाम के लिए जरूरी और अच्छी प्रैक्टिस करने में मदद करता है। 

अच्छी अध्ययन सामग्री का चुनाव करें -  बाजार में पुस्तकों की कोई कमी नहीं है, लेकिन नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए, छात्रों को अच्छी अध्ययन सामग्री की जानकारी होनी चाहिए। 

खुद से नोट्स बनाएं -  परीक्षा की तैयारी करने का सबसे सही फॉर्मूला होता है खुद से नोट्स बनाना। जब आप पढ़कर अपने समझ से नोट्स बनाएंगे तो अपनी तैयारी और पक्की करते जाएंगे। 

रोजाना रिवीजन करें -  अगले दिन पढ़ाई शूरू करने से पहले एक दिन पहले पढ़ी हुई टॉपिक को एक बार फिर रिवीजन कर लें। इस तरीके से आप प्रॉपर तैयारी कर सकते हैं। 

मॉक टेस्ट लें -  तैयारी को और ज्यादा स्ट्रॉन्ग करने के लिए आप मॉडल पेपर के आधार पर पेपर तैयार करके खुद का मॉक टेस्ट लें। 

Gear Up NEET Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..