UPSC पास करने के बाद कैसे होती है IAS,IPS की नियुक्ति

क्या होती है परीक्षा? -  सिविल सर्विसेज परीक्षा में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है, जिसमें पास होने वाला परीक्षार्थी मेंस परीक्षा के लिए एलिजिबल हो जाता है।

कितनी होती है सर्विसेज? -  UPSC में 24 सर्विसेज होती हैं, जिसका चयन यूपीएससी परीक्षा के जरिए किया जाता है। इसे दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहली ऑल इंडिया सर्विसेज और दूसरी सेंट्रल सर्विसेज है।

कैसे होती है नियुक्ति? -  ऑल इंडिया सर्विसेज के तहत IAS और IPS अधिकारियों का चयन होता है। इनमें चुने गए लोगों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों उसी के अनुसार कैडर दिया जाता है।

सेंट्रल सर्विसेज को भी दो भागों में बांटा गया है -  

ग्रुप ए -  ग्रुप ए के तहत भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), इंडियन सिविल एकाउंट्स सर्विस, आईआरएस, इंडियन रेलवे सर्विस और इंडियन इनफर्मेशन जैसे पद आते हैं।

ग्रुप बी -  ग्रुप बी में आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वाटर्स सिविल सर्विस, पुडुचेरी सिविल सर्विस, दिल्ली एंड अंडमान निकोबार आइलैंड सिविल और पुलिस सर्विस जैसे पद शामिल हैं।

कितने प्रयास है मान्य -  IAS परीक्षा के लिए एक सामान्य वर्ग का कैंडिडेट 32 साल की उम्र तक छह बार सिविल सर्विसेज का एग्जाम दे सकता है।

पोस्ट से संतुष्ट नहीं तो दोबारा दे सकते हैं परीक्षा -  यूपीएससी में पद तय हो जाने के बाद उससे संतुष्ट ना होने पर दोबारा परीक्षा देने का भी प्रावधान है। वहीं अगर दूसरे प्रयास में आप असफल हुए या रैंक उससे भी खराब आई तो आप अपनी पुरानी पोस्ट पर बने रह सकते हैं।

Gear Up IAS Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..