परीक्षा से पहले बनाएं हर विषय के नोट्स, ये तरीके आएंगे काम

शॉर्ट स्टडी नोट्स बनायें -  आपको स्टडी नोट्स हमेशा ऐसे बनाने चाहिए जो संपूर्ण पाठ्यक्रम की तुलना में शार्ट हो व पाठ्यक्रम का एक तरह से निचोड़ हो। 

सिलेबस को ध्यान में रखें -  स्टडी नोट्स का सिलेबस अनुसार यानि एग्जाम ओरिएंटेड होना बेहद जरूरी है क्योंकि इस प्रकार से बनाये गये नोट्स एग्जाम तैयारी में बहुत महत्वपूर्ण साबित होते है। 

चित्र या टेबल का प्रयोग करें -  नोट्स का मतलब पाठ्य सामग्री को कम से कम शब्दों में संक्षेपित कर लिखना होता है। इसके लिए आप चीजों को एक्सप्लेन करने के लिए चित्र या टेबल का प्रयोग कर सकते है। 

विषयानुसार अलग-अलग नोट्स बनायें -  आपको अपने स्टडी नोट्स सभी विषयों के अलग-अलग बनाने चाहिए ताकि परीक्षा के समय आप इन्हें आसानी से पढ़ सकें। 

नोट्स को सरलभाषा में रखें -  सरल भाषा में बनाए गए स्टडी नोट्स परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि उस समय आप नोट्स पर जरा-सी भी नजर डालें तो आपने जो टॉपिक लिखा है, वो आसानी से समझ में आ जाना जरूरी है। 

लास्ट ईयर पेपर देखें -  अगर आप अपने नोट्स सिर्फ एग्जाम के दृष्टिकोण से बनाने चाहते हैं तो अंतिम वर्षों के प्रश्न पत्रों को जरूर देखें। 

नोट्स खुद बनायें -  आपको अपने नोट्स खुद बनाने चाहिए, न कि किसी के कॉपी करने चाहिए। आप अपने नोट्स को अच्छा व बेहतर बनाने के लिए उन नोट्स की मदद ले सकते है लेकिन आपके नोट्स स्वयं लिखा होना चाहिए। 

नोट्स को थोड़ा आकर्षित बनाएं -  नोट्स को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए उन्हें थोड़ा आकर्षक रूप देना चाहिए। इसके लिए आप अलग-अलग कलर के पेन उपयोग कर सकते हैं। 

अतिरिक्त जानकारी/पुस्तक -  आप अपने स्टडी नोट्स को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए अपनी बुक्स तथा टीचर्स के अलावा कोई अतिरिक्त जानकारी/पुस्तक का भी सहारा ले सकते हैं जो आपके सिलेबस के अनुसार हो। 

पॉइंट्स या चार्ट फॉर्म -  नोट्स को हमेशा पॉइंट्स या चार्ट फॉर्म में बनाएं, उसमें बड़े पैराग्राफ न लिखें साथ ही नोट्स में शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल करें। इससे उन्हें बनाने में ज्यादा टाइम वेस्ट नहीं होगा। 

Gear Up Competitive Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..